झारखंड में हार मिलने के बाद अमित शाह ने दिया ये बड़ा बयान
झारखंड विधानसभा को लेकर आज भी बातें हो रही है, भले ही ये चुनावी परिणाम भाजपा के पक्ष में न आए हैं। जो कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रया व्यक्त की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस परिणाम को लेकर बयान, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। शाह ने ट्वीट किया कि, भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी, सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
अमित शाह ने कही ये बात
अमित शाह ने कहा कि साथ ही यह दिन मेरे लिए एक संकल्प लेने का है, यहां की लोगों का आकांक्षाओं को पूरा करने का आज का दिन है। हेमंत ने लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का भी शुक्रिया अदा किया। झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘मैं गठबंधन के लिए लालू यादव और सोनिया गांधी का धन्यवाद करता हूं।’

झारखंड में भाजपा से क्या हुई भूल
1. झारखंड में रघुबर दास के नेतृत्व में भाजपा ने जनता के स्थानीय मुद्दों की अनदेखी कर आर्टिकल 370, राम मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून जैसे विषयों को टारगेट किया जिसके बाद इन मुद्दों के कारण पार्टी स्थानीय आधार पर लोगों से जुड़ नहीं सकी।
2. वहीं इसके बाद भाजपा के अंदर सरयू राय के नेतृत्व में एक धड़ा रघुबर दास की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा था। रघुबर दास को मुख्यमंत्री के रूप में फिर से पेश नहीं करने की भी मांग इस धड़े ने की।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में लेफ्ट छात्रों ने किया देश विरोधी प्रदर्शन
इतना ही नहीं जब उनकी मांग को नामंजूर कर दिया तो वरिष्ठ नेता सरयू राय ने पार्टी से बगावत करते हुए जमदेशपुर पूर्व से रघुबर दास के खिलाफ खम ठोकने का निश्चय कर लिया, नतीजतन भितरघात का पार्टी को नुकसान हुआ।

