Breaking News Elections 2019 News politics 

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ पूरा

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 7 जिलों की 20 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इस बार मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 207 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 2 सीटें जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीन बजे तक 60 फीसद मतदान दर्ज हुआ है। गुमला के सिसई विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 68.6 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुलिस फायरिंग और हंगामा वाले सिसई विधानसभा के बूथ नंबर 36 पर मतदान के दौरान आक्रोशित वोटरों ने पोलिंग बूथ पर जमकर पथराव किया। इस दौरान गोलीबारी में एक युवक जिलानी अंसारी की मौत हाे गई। पथराव में कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। चुनाव आयोग ने बूथ नंबर 36 का मतदान रद कर दिया है। यहां अब पुनर्मतदान कराया जाएगा।

जरूर देखें – बीजेपी प्रत्याशी का आरोप, बुर्के पहन कर किया जा रहा फर्जी मतदान

बताया गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान कर्मी मौके से भाग खड़े हुए हैं। मतदाताओं का आरोप है कि उन्‍हें वोट देने से जबरन रोका गया, जिसके बाद लोगों ने यहां पथराव शुरू कर दिया। इधर, चुनाव आयोग ने फायरिंग की इस घटना पर संज्ञान लिया है और पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी फायरिंग वाले मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों द्वारा पत्रकार पर भी हमला हुआ है। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। CRPF बटालियन गांव में पहुंच गयी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने इस मामले में डीसी से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने डीसी और एसपी को वहां बिना किसी देरी के जाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया। गुमला के मतदान केंद्र संख्या 36 पर हुई गोलीबारी में घायल मोहम्मद तबरेज को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया है। घायल थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके सिर में गहरे जख्म के निशान हैं।

Related posts

Leave a Comment