उफान पर बहBreaking News News 

उफान पर बह रही गोदावरी नदी में पलटी नाव

आंध्र प्रदेश में उफान पर बह रही गोदावरी नदी में नाव पलट गई। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह भयानक हादसा तब हुआ जब लोगों से भरी नाव उन्हें पर्यटन स्थल पर पहुंचाने जा रही थी। बताया जा रहा है कि नाव में लगभग 60 लोग मौजूद थे।  इस हादसे में पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं लापता लोगों की खोज की जा रही है।

उफान पर बह रही नदी का प्रकोप

इस घटना की जानकारी होने के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है, तथा पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया  है। उन्होंने मरने वालों के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि नाव एक निजी संचालक की थी जो प्राकृतिक छटा वाले पापीकोंडला जा रही थी।

नदी के मध्य में पहुंचने पर नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। माना जा रहा है कि नौका किसी बड़ी चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।उस नाव में चालक दल के करीब 9 सदस्य भी शामिल थे।

जरूर देखें – फ्रांस से पाकिस्तानी एयरबेस के द्वारा ही भारत लौटे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’ राज्य के पर्यटन मंत्री अवंती श्रीनिवास राव ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस नाव के पास विभाग से कोई लाइसेंस नहीं था। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस बारे में गहन जांच होगी।

वहीं उत्तर भारत में गंगा नदी उफान पर बह रही। खतरे के निशान के उपर बहने के कारण प्रयागराज, बनारस सहित कई अन्य शहर प्रभावित हैं।घरों और सड़कें में पानी भर गया है जिसके कारण आम जन -जीवन अस्त – व्यस्त हो गया है।

Related posts

Leave a Comment