खुलकर आजम खान के समर्थन में आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले आजम खान इस समय बहुत ही बुरी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। उन पर अवैध जमीन को कब्जा करने ,लोगों को धमकाने और जमीन पर कब्जा करके विश्वविद्यालय बनवाने जैसे कई मुकदमे चल रहे हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई एफआईआरभी दर्ज हो चुकी है। सरकार आजम खान को राहत देने के मूड में बिल्कुल नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अब मोर्चा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभाल लिया है।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचे। वहां पर आजम खान के रिजॉर्ट पर रुके। जहां पर देर रात तक उन्होंने रामपुर के उलेमाओं से बातचीत की और पूरे मसले को जानने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एकजुट हैं और सरकार से मोर्चा लेने के लिए तैयार हैं। अखिलेश यादव अब खुलकर आजम खान के समर्थन में आ गए हैं।
महिलाओं और वकीलों से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर में आजम खान और उनके समर्थकों को ढांढस बनाने पहुंचे। उन्होंने वहां पर कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के तमाम वरिष्ठ वकीलों से सलाह लेंगे। ताकि आजम खान के खिलाफ दायर किए गए मुकदमों को खत्म कराया जा सके। उन्होंने रामपुर में महिलाओं और वकीलों से भी मुलाकात की। इसके अलावा लौटते समय व आजम खान की जोहर यूनिवर्सिटी के उर्दू गेट पर भी गए। यह वही उर्दू गेट है जिसे कुछ दिन पहले सरकार द्वारा तुड़वा दिया गया था। आजम खान पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का भी आरोप है।
सरकारी धन का दुरुपयोग करने का है आरोप
आजम खान पर लगाए गए आरोप बहुत ही गंभीर हैं उन पर आरोप है कि 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद वह रामपुर में 560 एकड़ की भूमि पर जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य करवाने में लगे हुए थे। इस दौरान सभी नियमों और कानूनों को ताक पर रख दिया गया। साथ ही सरकारी धन का भी आजम खान द्वारा जमकर दुरुपयोग किया गया।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



