यूपीएससी की तैयारीNews 

यूपीएससी की तैयारी करने पर पत्नी ने पति को दी तलाक की अर्जी

हमारे यहां भारतीय संस्कृति के हिसाब से पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि दो लोगों का विवाह एक साथ हो जाता है तो वह सात जन्मों के लिए एक दूसरे को हो जाते हैं और उन्हें कोई भी अलग नहीं कर सकता। मगर अब कानून के मुताबिक यदि पति-पत्नी अलग होना चाहे तो सरकार ने तलाक की सुविधा दी है। मगर अब बहुत ही अजीबोगरीब मामलों को लेकर तलाक होने लगे हैं। हाल ही में एक महिला ने यूपीएससी की तैयारी करने पर पति को तलाक की अर्जी थमा दी।

यह मामला भोपाल के कटारा हिल्स में रहने वाले एक शादीशुदा जोड़े का है। जब इस मामले पर अदालत में बहस शुरू हुई तो यह पूरे अदालत में चर्चा का विषय बन गया। पति का कहना है कि यूपीएससी की तैयारी में व्यस्त रहने के कारण वह उसको समय नहीं दे पाता है।

पत्नी सज कर बैठी रहती है पति व्यस्त रहता है यूपीएससी की तैयारी में

भोपाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने कहा कि पति साथ में फिल्म देखने या घूमने जाने की बात तो दूर कभी कभी पूरे दिन बात तक नहीं करता है। वह खुद को एक कमरे में बंद कर लेता है और पूरे दिन पढ़ाई करता रहता है। कभी-कभी तो वह बुलाने पर सुनता भी नहीं है।

भोपाल जिला अदालत

पत्नी ने कहा कि हमारी शादी को 2 साल हो गए हैं। मगर शादी वाली कोई फीलिंग नहीं है। मेरा सपना था कि पति मेरा ख्याल रखें। मैं पति के साथ घूमने जाऊं मगर पति पूरा समय सिविल सर्विसेज के एग्जाम के लिए पढ़ाई करने में बिता देता है।

बचपन का सपना है कलेक्टर बनना

अदालत ने पति ने बताया कि हां वह पूरा दिन पढ़ाई करता रहता है क्योंकि इस एग्जाम को क्वालीफाई करना उसके बचपन का सपना है और ऐसे में वह अपने सपने को छोड़ नहीं सकता। न्यायाधीश ने दोनों को कुछ समय और दिया है। जिसके बाद दोनों के भविष्य का फैसला किया जाएगा।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
यूपीएससी की तैयारी करने पर पत्नी ने पति को दी तलाक की अर्जी
Article Name
यूपीएससी की तैयारी करने पर पत्नी ने पति को दी तलाक की अर्जी
Description
भोपाल में एक पत्नी ने इसलिए पति को तलाक की अर्जी दे दी क्योंकि पति पूरा दिन कमरे में बंद होकर यूपीएससी की तैयारी करता रहता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment