Breaking News International Affairs News 

भूटान में प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत

भूटान में प्रधानमंत्री 2 दिन के दौरे पर हैंl नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा आज प्रारंभ हुई है। यात्रा के पहले दिन मोदी थिंपू पहुंचे जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भी प्रधानमंत्री मोदी का रेड कारपेट वेलकम किया गया। भूटान मोदीमय हो चुका है। जब प्रधानमंत्री का काफिला रोड पर निकला तो लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर उनका शानदार स्वागत किया। विशेष बात वहां के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर मोदी का स्वागत किया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे।

आगे की खबर- जनसंख्या नियंत्रण में भी धर्म की राजनीति

भूटान में प्रधानमंत्री की यात्रा

पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी ने भूटान का दौरा किया था। दोबारा पीएम बनने के 100 दिनों के भीतर मोदी भूटान के दौरे पर पहुंच गए। भूटान की संसद में प्रधानमंत्री मोदी और भूटान पीएम लौते शेरिंग के बीच वार्ता होगी। प्रधानमंत्री मोदी भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल बैग्चुक से भी मुलाकात करेंगे।

इन दो दिवसीय यात्रा में दोनों पक्षों का जोरआपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का होगा। निश्चित ही दोनों देशों के बीच पनबिजली क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में अपने संबोधन में कहा कि हमारा पड़ोसी देश सवा सौ करोड़ देशवासियों के हृदय में निवास करता है।उन्होंने कहा कि भूटान के दूरदर्शी सोच ने दोनों देशों को आगे बढ़ाने में एक सफल मार्गदर्शन किया है। मैं भारत की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे उन्होंने एक बार फिर भूटान के साथ काम करने का अवसर प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि भूटान के अनोखे विजन के कारण उसे पूरे विश्व में एक अनोखे उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है जहां डेवलपमेंट को आंकड़ों से नहीं हैप्पीनेस से मापा जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां आर्थिक विकास परंपरा और पर्यावरण के साथ आगे बढ़ता है।

 

 

Related posts

Leave a Comment