पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली एम्स में भर्ती
भारतीय जनता पार्टी के संकट मोचन कहे जाने अरूण जेटली दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती हैं। बता दें कि अरूण जेटली को सुबह 11 बजे चेकअफ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कार्डियोलाॅजी के हेड डॉक्टर वीके बहल के द्वारा अरूण जेटली का इलाज चल रहा है। एम्स के मेडिकल रिपोर्ट के द्वारा बताया गया कि अरूण जेटली को आईसीयू में रखा गया है। एम्स के मुताबिक अरूण जेटली की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताया जा रहा।
अरूण जेटली प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वित्त मंत्री के पद पर कार्यरत थे। अरूण जेटली ने अपने ख़राब स्वास्थ्य के चलते इसबार की कैबिनेट में शामिल न होने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी चिट्ठी को ट्वीटर पर शेयर करके अपने लम्बे समय से बीमार होने के विषय में जानकारी दी। कैबिनेट में शामिल न होने का फैसला लिया। अरूण जेटली साॅफ्ट टिशू कैंसर से पीड़ित हैं। इसी बीमारी से सम्बन्धित सर्जरी के लिए अरूण जेटली जनवरी में अमेरिका भी गए थे।
क्या होता है टिशू कैंसर
टिशू कैंसर से पीड़ित व्यक्ति में त्वचा में उभार दिखाई देने लगता है। यह एक गाँठ नुमा दिखाई देता है। इसे साॅफ्ट सर्कोमा टिशू कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। टिशू कैंसर का इलाज कीमोथेरपी के द्वारा सम्भव है। इसके अलावा सर्जरी के जरिए भी इसे निकाला जा सकता है।
इस बीमारी की खास बात यह है कि अपने शुरुआती दौर में ये हमे दिखाई नही देते। मांसपेशियों और जोडो़ में तेज दर्द टिशू कैंसर का शुरूआती लक्षण है।
डाॅक्टरों के अनुसार टिशू कैंसर में विटामिन D रामबाण का कार्य करता है। सुबह की किरणों से प्राप्त विटामिन D मरीज के सुधार में कारगर सिद्ध होता है। विटामिन D कोशिकाओं के ज्यादा विकास को रोकने में मदद करता है। जरसल टिशू कैंसर में कोशिकाएँ डीएनए के भीतर विकसित होने लगती हैं ।

