पीएम मोदी ने ट्रंप से नहीं की थी कश्मीर मुद्दे की बात, हुआ बड़ा खुलासा
लोग झूठ बोलते हैं यह तो आपने सुना होगा लेकिन बड़े-बड़े देशों के राजनेता और अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति भी झूठ बोलते होंगे यह नहीं सुना होगा। लेकिन अब दस्तावेजों के जरिए एक बड़ा खुलासा हुआ है और इस बात का दावा ठोका जा रहा है कि मोदी ने ट्रंप से कश्मीर की बात नहीं की थी।
क्या हुआ है बड़ा खुलासा –

डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया ‘चकित करने वाला’
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हाल ही में एक मुलाकात हुई थी जिसका जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा कि हाल ही में जब उनकी मोदी से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने कश्मीर मुद्दे को हल करने का जिक्र किया था। लेकिन अब दस्तावेजों के जरिए खुलासा हुआ है कि मोदी ने ट्रंप से कश्मीर की बात नहीं की थी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और विपक्ष का भी यही दबाव है कि मोदी खुद इस मामले में अपना पक्ष रखें और देश को सच्चाई बताएं। वहीं दूसरी ओर यह खबर भी बड़ी तेजी से फैल रही है कि मोदी ने ट्रंप से कश्मीर की बात नहीं की थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने भेजी नरेंद्र मोदी को बधाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एक मुलाकात के दौरान यह बोल बैठे कि उन्होंने कई बार कोशिश की कि कश्मीर मुद्दा और भारत के बीच शांति स्थापित की जाए और बीच में कूदते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह बोल दिया कि हां भारत के प्रधानमंत्री ने अभी मुलाकात के दौरान मुझसे इस बात का जिक्र भी किया था और मुझे इस बात की खुशी होगी अगर मैं कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए मध्यस्थता करूं। मतलब क्यों डोनाल्ड ट्रंप मेडिएटर का काम करके कश्मीर मुद्दे को हल करने की बात कह रहे थे जिसे राजनाथ सिंह ने कल लोकसभा में बयान देते हुए सिरे से खारिज कर दिया और उन्होंने कहा कि हम उस मुद्दे में किसी की भी मध्यस्था को नहीं स्वीकार करेंगे।
इवांका ट्रंप के दौरे से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- भारत आपके स्वागत के लिए काफी उत्सुक

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

