पेट्रोल 3.77 रुपये और डीजल 2.91 रुपये हुआ सस्ता
भारतीय कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत में आम आदमी को महंगाई पर राहत थोड़ी राहत मिलने वाली है.पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती एलान किया है. पेट्रोल 3.77 रुपये और डीजल 2.91 रुपये सस्ता हो गया है. ये नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं.
दरअसल कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद तेल कंपनियों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती का दबाव बढ़ता जा रहा था. जबकि पांच राज्यों में चुनाव की वजह से तेल कंपनियां 15 जनवरी से दामों में समीक्षा नहीं कर पा रही थीं.
बाजार के जानकारों के मुताबिक 15 जनवरी के बाद से क्रूड की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट और इंडियन बास्केट में 7 डॉलर प्रति बैरल तक हो चुकी हैं. जबकि रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है. ऐसे में समीक्षा के दौरान कंज्यूमर्स को राहत उम्मीद की जा रही थी.
इससे पहले 16 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 42 पैसे और डीजल के दाम 1.03 रुपये बढ़ाए गए थे. गौरतलब है कि तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा हर पखवाड़े करती है. लेकिन 15 जनवरी के बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

