इंडियन एयर फ़ोर्स वीडियो गेम का टीज़र हुआ ज़ारी
इंडियन एयर फ़ोर्स वीडियो गेम : विंग कमांडर अभिनन्दन की रिहाई के बाद से देश का बच्चा-बच्चा इंडियन एयर फ़ोर्स का फैन बन चुका है| अब इनमें से जो बच्चे वीडियो गेमर है उनके लिए इंडियन एयर फाॅर्स अपना फाइटर गेम सिम्युलेटर लेकर आने वाला है| इस ऑफिसियल गेम का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान को देखा जा सकता है|
यह फ्लाइट सिम्युलेटर वीडियो गेम जुलाई के इसी महीने के अंत में लांच होगा| अभिनन्दन वर्धमान से मिलता-जुलता एक गेम किरदार भी इस टीज़र में देखा जा सकता है| जुलाई 20 को टीज़र रिलीज़ करते हुए भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की|
ट्वीट में आईएएफ ने कहा कि एनरोइड एवं आईओएस वर्जन के लिए 31 जुलाई 2019 को इस गेम को लांच होगा|
इंडियन एयर फ़ोर्स वीडियो गेम के टीज़र में यह सब देखने को मिलेगा
Launch of #IAF #MobileGame : Android / iOS version of IAF developed Mobile Game (Single Player) will be launched on 31 Jul 19. Download on your Android / iOS mobile phone & cherish the thrilling flying experience. The multiplayer version will soon follow. The Teaser of the game… pic.twitter.com/yhfOrOZxWV
— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 20, 2019
एरियल फाइट में तमाम फाइटर प्लान्स के झलक के आलावा इस टीज़र में आप को गेमप्ले से जुड़े कट सीन देखने को मिलेंगे| पहले इस गेम का सिंगल प्लेयर वर्जन रिलीज़ किया जायेगा और इसके बाद मल्टीप्लेयर को लांच करने की तैयारी है|
जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, मिग 21 फाइटर जेट के बगल में खड़ा अभिनंदन जैसा किरदार सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुए गेम के टीज़र का सबसे चर्चित अंग बन गया। जबकि ट्विटर पर भारतीय वायुसेना के कई फॉलोवर्स खेल के बारे में उत्साहित दिखे, कुछ ने कहा कि ग्राफिक्स और गेमप्ले ’खराब’ स्तर के थे।
एक यूज़र का रिस्पांस उल्लेखनीय है| उसने कहा – “मुझे अभिनन्दन के जैसे दाढ़ी रखने वाला किरदार चाहिए और हाँ लोकेशन के तौर पर पाकिस्तान के बालाकोट का पीओडब्लू कैंप ही चाहिए ताकि मैं उसे उड़ा सकूं!”|
इंडियन एयर फ़ोर्स का गेम है तो अपने आप में एक अनोखा एक्सपेरिमेंट लेकिन देखना होगा कि यह देश की सेवा के प्रति कैसे युवकों को प्रतीत कर पता है| देखना होगा कि इसके अलावा क्या थल सेना और जल सेना का वीडियो गेम भी दिखने को मिल सकता है या नहीं|
देश की बेटी हिमा है न कि साक्षी !

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

