कैंसर से जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे करेंगी ये काम
सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री रह चुकी हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में कई ऐसे ही इमोशनल और रोमांटिक सीन दिए हैं जो आज भी लोगों की यादों में ताजा है लेकिन कुछ समय पहले सोनाली एक ऐसी बीमारी का शिकार हो गई थी जिस से बच पाना नामुमकिन सा हो गया था और सोनाली ने अपनी इस बीमारी को इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर भी किया था। वहीं अब वह कुछ नया करने की फिराक में है और इसके बारे में उन्होंने ऐलान भी कर दिया है जी हां कैंसर से जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे यह काम करेंगी।
शेयर किया है वीडियो –

सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करता था पाकिस्तान का यह क्रिकेटर
सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि कैंसर से जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे यह काम करेंगी। जी हां सोनाली ने वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि वह अब जिंदगी की थकान से ऊब चुकी है और जिम ज्वाइन करके वह लोगों को इस बात का संदेश देना चाहती हैं कि हैप्पी लाइफ का राज क्या है। उन्होंने जिम का एक वीडियो भी शेयर किया है जिससे उनके फैंस के द्वारा जमकर पसंद भी किया जा रहा है और लोग उनके हिम्मत की दात भी दे रहे हैं।
5 महीने बाद कैंसर से जंग जीत कर भारत वापिस लौटी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, एकदम बोल्ड लुक में आई नजर, जरूर देखे तस्वीरें
उन्होंने कहा है कि, “वह वापसी करना चाहती हैं ताकि जिंदगी को एक नए सिरे से शुरू कर सके और उसका लुत्फ उठा सकें इसलिए उन्होंने जिम जाने का फैसला किया है क्योंकि उन्होंने दोबारा जिस जिंदगी को पाया है उसे पूरी तरीके से जीना चाहती हैं।” पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान भी सोनाली ने जिंदगी दोबारा मिलने के लिए खुद को खुशनसीब बताया था।
क्या वापस साथ आ रहे हैं ऋतिक रोशन और सुजैन खान
गौरतलब है कि कैंसर से जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे यह काम करेंगी, जिससे वह इस बीमारी से पीड़ित लोगों को मोटिवेट कर सके और उनके अंदर इस बीमारी से लड़ने के लिए जज्बा पैदा कर सकें। आपको बता दें कि इलाज के दौरान सोनाली ने अपने सारे बाल खो दिए थे और उसके बाद उन्होंने अमेरिका की सड़कों पर घूमते हुए छोटे बालों में एक फोटो को भी शेयर किया था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

