साक्षी मिश्रा और अजितेशBreaking News Featured Article News politics 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश को सुरक्षा देने का दिया आदेश

बरेली के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा द्वारा एक दलित लड़के अजितेश से विवाह करने के बाद हुए बवाल पर अब हाईकोर्ट भी सख्त हो गया है। दरअसल साक्षी मिश्रा और अजितेश ने अपनी सुरक्षा के लिए सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया। दोनों ने न्यायालय से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन को इस प्रेमी जोड़े की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आदेश दिया। साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दोनों के द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों को सही माना और शादी का प्रमाण पत्र फर्जी होने से इनकार करते हुए दोनों की शादी को वैध करार दिया।

हाई कोर्ट ने बरेली भाजपा विधायक को लगाई फटकार

सोमवार को बरेली भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा और उसके पति अजितेश कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुंचे। जहां पर दोनों इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पेश हुए। जिसके बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बरेली भाजपा विधायक राजेश मिश्रा को भी कड़ी फटकार लगाई है। अजितेश के वकील ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सुरक्षा की मांग करते हुए भविष्य में हमले की आशंका को भी जाहिर किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और उन्होंने भाजपा नेताओं से इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। यह मामला पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। जिसकी वजह से कुछ लोग भाजपा विधायक तो कुछ भाजपा विधायक की बेटी के साथ खड़ी नजर आ रहे हैं।

अजितेश के साथ वकीलों ने की मारपीट

अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पेश हुए साक्षी मिश्रा और उसके पति अजितेश को न्यायालय परिसर में ही कुछ वकीलों ने पकड़ लिया। जिसके बाद वकीलों ने मिलकर अजितेश को धुन दिया। उन्होंने अजितेश की खूब पिटाई की। जिसके बाद जज ने उन्हें कोर्ट रूम में ही बैठने का आदेश दिया। हालांकि पुलिस मारपीट की घटना से इंकार कर रही है।

Summary
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश को सुरक्षा देने का दिया आदेश
Article Name
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्षी और अजितेश को सुरक्षा देने का दिया आदेश
Description
सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने साक्षी और उसके पति अजितेश पहुंचे मगर वकीलों ने अजितेश को न्यायालय परिसर में ही पकड़कर पीट दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment