विधायक की बेटी से शादी करने वाले अजितेश के ऊपर गुस्सा हुए उसके कॉलोनी वाले
देश में इस समय बरेली के एक क्षेत्र के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा द्वारा एक दलित लड़के अजितेश कुमार सेन शादी कर लेने का मामला चर्चाओं में है। पिछले तीन-चार दिनों से इस बात को लेकर काफी डिबेट चल रही है कि लड़की ने अपने पिता को जीते जी मार दिया वही बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा पर उनकी खुद की बेटी साक्षी मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पिता ने उसे और उसके पति को मारने के लिए पीछे गुंडे भेजे थे। साक्षी और अजितेश ने 4 जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। अब साक्षी और अजितेश को पुलिस सुरक्षा दी गई है। मगर बीजेपी विधायक की बेटी से शादी करने के कारण अजितेश कुमार की कॉलोनी वाले ही उससे गुस्सा हो गए।
लोगों ने घर पहुंचकर किया हंगामा
दरअसल पिछले कुछ दिनों से चल रहे इस ड्रामे में नाटकीय ढंग से परिवर्तन आ रहे हैं। अब साक्षी मिश्रा और अजितेश को पुलिस का सुरक्षा मिलने के बाद अजितेश की कॉलोनी के कुछ लोग उसके घर पहुंच कर हंगामा करने लगे। दरअसल अजीतेष वीर सावरकर नगर कॉलोनी में रहता हैं। लोग साक्षी मिश्रा द्वारा अपने पिता और उनके रिश्तेदारों पर लगाए गए फर्जी आरोपों के कारण पहले से ही नाराज हैं और लोगों में लड़की के पिता के प्रति सहानुभूति बन रही है। ऐसे में कॉलोनी समिति के अध्यक्ष और पंजाबी युवा समिति के महामंत्री समेत कई लोग अजितेश के घर पहुंचकर लाखों रुपए बकाया होने की बात कहकर हंगामा करने लगे। उन्होंने अजितेश के चाल चलन पर भी सवाल उठाया।
विधायक का हो रहा है समर्थन
बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा द्वारा इस तरह के कदम उठाए जाने के बाद विधायक राजेश मिश्रा का चारों तरफ से समर्थन किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर विधायक के समर्थन में मुहिम चला रहे हैं। उनका कहना है कि एक पिता के जीते जी बेटी के द्वारा इस तरह के कदम उठाने के बाद माता पिता जीते जी ही मर गए होंगे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



