बॉलीवुड स्टारBreaking News Entertainment Featured Article Sports 

भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद भावुक हो गया या बॉलीवुड स्टार

10 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार के साथ भारत के करोड़ों देशवासियों का दिल टूट गया। कई भारतीय प्रशंसक तो मैदान पर ही रो पड़े। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी मैच खत्म होने के बाद हार के कारण रोते हुए दिखाई पड़े। भारतीय टीम के साथ साथ करोड़ों भारतीय लोगों का भी दिल रो रहा था। मगर भारतीय टीम के प्रदर्शन के कारण लोगों ने अपनी टीम की काफी सराहना भी की। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद एक बॉलीवुड स्टार भी काफी भावुक हो गया और उसने अपनी टीम की प्रशंसा में काफी अच्छी बातें लिखीं।

हार के बाद भावुक हुआ यह बॉलीवुड स्टार

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भारतीय टीम की हार के बाद भावुक नजर आए और उन्होंने भारतीय टीम को धन्यवाद करते हुए 1 ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा भारत, भारत, भारत। आप शानदार खेले। आपने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी और हारे आपके पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैटिंग और टीम है। हमें आप पर गर्व है। अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स ने भारतीय टीम की हार के बाद उनको सांत्वना और सराहना देते हुए ट्वीट किए।

भारत को मिली हार के बाद अनुपम खेर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि आप बहुत बढ़िया खेलें। आप हमारे अंदर छुपे हुए भारतीय को बाहर लाए। वास्तव में आप हमें एक साथ बांधते हैं। आपने हमारे अंदर से उस तिरंगे को निकाला। हमें आप पर गर्व है। इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भी भारतीय टीम के हार के बाद दुख व्यक्त किया और साथ में भारतीय टीम को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि हार और जीत तो खेल का एक हिस्सा होता है। मगर हमें अपनी टीम पर गर्व है। आपने हमें खुशी के कई लम्हे दिए।

Summary
भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद भावुक हो गया या बॉलीवुड स्टार
Article Name
भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद भावुक हो गया या बॉलीवुड स्टार
Description
विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो गए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment