सपना चौधरी पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, जल्दी होगी सुनवाई
सपना चौधरी हरियाणा की एक मशहूर डांसर और सिंगर हैं। कुछ समय पहले सपना चौधरी को कोई नहीं जानता था। मगर बिग बॉस से वापस आने के बाद सपना चौधरी की पॉपुलरटी आसमान छू रही है। अब उन्हें देश भर में जाना जाता है और वह देश के विभिन्न इलाकों में जाकर अपना शो करती हैं। इस शो के लिए वह लाखों रुपए लेती हैं। मगर इसकी वजह से सपना चौधरी को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल मुरादाबाद में हुए एक शो के दौरान सपना चौधरी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
यह है पूरा मामला
दरअसल हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी का शो 11 जून को मुरादाबाद जिला कृषि विकास और सांस्कृतिक प्रदर्शनी की ओर से आयोजित करवाया गया था। इस शो से नाराज होकर शिवसेना नेता रामेश्वर दयाल ने अगले दिन 12 जून को अपने अधिवक्ता के साथ मुख्य जिला न्यायालय मजिस्ट्रेट के सामने परिवाद का मुकदमा दायर किया था। इस मुकदमे में सपना पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्हें भारतीय संस्कृत को धूमिल किया है तथा युवाओं को उकसाने के साथ-साथ उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगाया गया था।
मुकदमा दायर करने के बाद मुख्य जिला न्यायालय मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई 29 जून को तय की थी मगर इसकी सुनवाई 9 जुलाई को हुई। अब गवाहों और शिवसेना नेता रामेश्वर दयाल का बयान दर्ज करने के बाद मजिस्ट्रेट ने अगली तारीख सुनवाई की 17 अगस्त को रखी है। सपना चौधरी देश के कुछ हिस्सों में इतनी ज्यादा मशहूर हो गई है कि उनके शो में बवाल हो ना तो एक आम बात हो गई है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



