शमी पर भड़की हसीन जहांNews Trending World Cup 2019 

शमी पर भड़की हसीन जहां , वजह जानकार रह जायेंगे दंग

शमी पर भड़की हसीन जहां : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले 1 साल से अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं| हाल ही में वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया लेकिन उनकी निजी जिंदगी की समस्याएं बार-बार उजागर हो जाती हैं|

एक बार फिर से उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर वार किया है| बुधवार रात को एक फेसबुक पोस्ट लिखकर शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी नाराजगी प्रकट करी|

इस फेसबुक पोस्ट में हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर टिक टॉक एप पर महिलाओं को फॉलो करने को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई|शमी जिन महिलाओं को टिक टॉक पर फॉलो करते हैं उनके अकाउंट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हसीन ने शमी को एक बेशर्म इंसान करार दिया|

नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर देवबंदी उलेमा ने दी यह प्रतिक्रिया

शमी पर भड़की हसीन जहां : एक से बढ़कर एक आरोप लगा डाले

अब किस बात पर पति मोहम्मद शमी पर भड़कीं पत्नी, कह डाला लफंगा

हसीन ने लिखा-“लफंगा शमी अहमद का टिक टॉक अकाउंट खोला है वह 97 लोगों को फॉलो करता है जिसमें 90 लड़कियां हैं खुला बेशर्म लफंगा है एक बच्ची का बाप होकर भी शर्म नहीं ….छी”|

पिछले साल आईपीएल के बाद से ही मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के शादीशुदा लाइफ में सब खराब चल रहा है| हसीन ने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाने का आरोप लगाया और घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी|

मोहम्मद शमी के लिए यह वक्त सबसे चुनौती भरा था क्योंकि वह ना तो फिटनेस के पैमाने पर खरे उतर पा रहे थे और ना ही आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे थे| इस बीच हसीन जहां ने उन पर कई तरह के आरोप लगाए जिससे दोनों के रिश्ते और भी खराब होते चले गए| शमी की पत्नी ने उन पर उम्र में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया| हाल ही में उन्हें शमी के घर से बाहर हंगामा करने के लिए यूपी की अमरोहा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था|

हसीन जहां ने शमी के ऊपर बेवफाई, हत्या की कोशिश, मैरिटल रेप सहित कई संगीन आरोप लगाए हैं हालांकि बाद में हसीन ने अपने पति के बारे में कहा था – “अब मैं शमी में इंटरेस्टेड नहीं हूं मैं कभी लूजर नहीं रही और ना कभी बनूंगी, मैं लड़ाई जारी रखूंगी”|

हसीन जहां एक पेशेवर मॉडल रही है और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयरलीडिंग भी कर चुकी है| 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मोहम्मद शमी से शादी के बाद उन्होंने अपना करियर खत्म कर लिया था|

फिलहाल मोहम्मद शमी का इस पोस्ट पर रिएक्शन आना बाकी है| शायद पति के अच्छे प्रदर्शन से हसीन जहां खफा है कि उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया आखिर वह अनुष्का शर्मा की तरह सपोर्टिंग तो है नहीं|

 

मलाइका-अर्जुन रोमांटिक तस्वीर जो कर देगी दिल को खुश !

Related posts

Leave a Comment