Entertainment Featured Article हिन्दी लेख 

माता पिता बनने वाले है ये सभी प्रसिद्ध कलाकार, नाम जान कर रह जाएंगे हैरान

ये तो सब को मालूम है कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जल्दी ही पिता बनने वाले है। मगर कपिल के इलावा भी ऐसे बहुत से सेलिब्रिटी है, जो जल्दी ही माता पिता बनने वाले है। जी हां आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों से रूबरू करवाने वाले है। हमें यकीन है कि इन कलाकारों का नाम जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। गौरतलब है कि इश्कबाज सीरियल से प्रसिद्ध हो चुके टीया यानि नवीना बोले जल्दी ही माँ बनने वाले है। जी हां वह अपने बेबी बम्प की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुकी है।

वायरल हुई शपथ ग्रहण समारोह की शशि थरूर और कंगना राणावत की फोटो

माता पिता बनने वाले

माता पिता बनने वाले..

इसके इलावा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा देओल भी दूसरी बार माँ बनने वाली है। बता दे कि ईशा देओल पहले भी एक बच्चे को जन्म दे चुकी है और अब वह दोबारा माँ बनने वाली है। इसके साथ ही इस प्यार को क्या नाम दूँ सीरियल से प्रसिद्ध हो चुके एक्टर वरुण सोबती भी जल्दी ही पिता बनने वाले है। आपको जान कर हैरानी होगी कि काफी लम्बे समय के बाद वरुण के घर इस ख़ुशी ने दस्तक दी है।

अजय देवगन के पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुए बॉलीवुड के बड़े बड़े सुपरस्टार

यहाँ तक कि टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज भी जल्दी ही माता पिता बनने वाले है। बता दे कि शादी के नौ साल बाद जय और माही को यह ख़ुशी नसीब हुई है। यही वजह है कि वह अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद खुश है। अब हम तो ईश्वर से यही दुआ करते है, कि इन सब कलाकारों का जीवन हमेशा ऐसे ही खुशियों से भरा रहे और इनका आने वाला बच्चा इनके जीवन को सुख और सुकून से भर दे। हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि खुशियों की किलकारी किस कलाकार के घर में सबसे पहले गूंजती है।

सेलिब्रिटी के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA  ALIVE पर

Summary
माता पिता बनने वाले है ये सभी प्रसिद्ध कलाकार, नाम जान कर रह जाएंगे हैरान  India Alive
Article Name
माता पिता बनने वाले है ये सभी प्रसिद्ध कलाकार, नाम जान कर रह जाएंगे हैरान India Alive
Description
ये तो सब को मालूम है कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जल्दी ही पिता बनने वाले है। मगर कपिल के इलावा भी ऐसे बहुत से सेलिब्रिटी है, जो जल्दी ही माता पिता बनने वाले है। जी हां आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों से रूबरू करवाने वाले है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment