जीत के बाद गौतम गंभीर ने कही यह बात
लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी दिल्ली पर सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहां पर एक और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पहली बार लोकसभा चुनाव से राजनीति का मैदान समझ में आए थे और उन्होंने मैदान में आते ही ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए लाखों वोटों के अंतर से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। जी हां गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली सीट पर ताबड़तोड़ जीत हासिल करते हुए एक इतिहास रच दिया है। वही जीत के बाद गौतम गंभीर ने एक बात कही है जिसे कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से समर्पित किया जा सकता है।
क्या कहा गौतम गंभीर ने –
पूर्वी दिल्ली के हर एक मतदाता और BJP के एक-एक कार्यकर्ता को मेरा शत-शत नमन। यह कमल खिलाने का कमाल आप सब ने किया है। अपने इस सेवक पर भरोसा बनाए रखिएगा। @BJP4Delhi @BJP4India
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 23, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में ताबड़तोड़ जीत हासिल करने के बाद गौतम गंभीर ने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्हें शत शत नमन किया। खुद गौतम गंभीर चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी में गाड़ी के ऊपर खड़े होकर प्रचार करते दिख रहे थे और उसी समय यहां अंदाजा लगाया जा चुका था कि जो खिलाड़ी ऐसी और कूलर की हवा से बाहर नहीं निकलते वह अगर इस तरह से प्रचार में जुट जाएंगे तो निश्चित तौर पर कुछ बड़ा कारनामा हो सकता है।
एक और भाजपा की लोकप्रियता और नरेंद्र मोदी का जुनून लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा था तो वहीं दूसरी ओर ऐसा जुझारू प्रत्याशी देखकर लोगों ने दिल खोलकर वोटिंग की और गौतम गंभीर को जीत का ऐसा चेहरा पहना दिया जिसे शायद गौतम गंभीर अपने काम के जरिए ही अदा कर पाएंगे। जीत के बाद गौतम गंभीर ने एक बात कही है।
गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा कि – ” पूर्वी दिल्ली के हर एक मतदाता और हर एक कार्यकर्ता को मेरा शत् शत् नमन। यह कमल खिलाने का कमाल आप सब ने किया है। अपने इस सेवक पर भरोसा बनाए रखिएगा। “
गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने जीत के बाद एक बात कही है और उसी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि गौतम गंभीर के खिलाफ कई सारी साजिशें रची गई कि जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा आम आदमी पार्टी की आतिशी को लेकर थी कि गौतम गंभीर ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बटवाएं हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

