विदेश भागने वाले लोन डिफॉल्टर्स की जब्त होगी संपत्ति
बड़े आर्थिक फ्रॉड और घोटाला कर विदेश भागने वालों की संपत्ति अब जब्त की जाएगी। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि देश छोड़कर भागने वाले भगोड़ों पर नकेल कसने के लिए सरकार सख्त और नए कानून लाने पर विचार कर रही है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें लोग आर्थिक अपराध में लिप्त रहे हैं और देश छोड़कर फरार हो गए।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ नया कानून ला रही है जो देश में अपराध करते हैं और फिर विदेश भाग जाते हैं। नए कानून के तहत सरकार ऐसे अपराधियों की उन संपत्तियों को जब्त करेगी जो देश में होगी। नए कानून के तहत संपत्ति जब्त करने संबंधी कानून को सरल बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे आर्थिक अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नए कानून लाए जा रहे हैं।

