भाई को गृह मंत्रालय की नोटिस पर प्रियंका गांधी का पलटवार
ब्रिटिश नागरिकता के मामले में राहुल गांधी को गृह मंत्रालय के द्वारा आज नोटिस भेज दी गई है, क्योंकि पिछले कई दिनों से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है, लेकिन गृह मंत्रालय के नोटिस भेजे जाने के बाद बहन प्रियंका गांधी ने गृह मंत्रालय की नोटिस पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए गृह मंत्रालय की नोटिस को बकवास बताया है। तो चलिए सुनते हैं कि प्रियंका गांधी ने गृह मंत्रालय की नोटिस पर क्या पलटवार किया है ?
यह था प्रियंका गांधी का बयान –
Ministry of Home Affairs issues notice to Congress President Rahul Gandhi over his citizenship after receiving a complaint from Rajya Sabha MP Dr Subramanian Swamy; MHA asks Rahul Gandhi to respond in the matter within a 'fortnight'. pic.twitter.com/rkFu6TJ7lu
— ANI (@ANI) April 30, 2019
कांग्रेस की स्त्री को दोबारा मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनाव 2019 में ताबड़तोड़ रैलियां करते हुए प्रियंका गांधी ने यह साबित कर दिया था कि वह इंदिरा गांधी की जगह लेने का माद्दा रखती हैं और यही वजह है कि आज जब उनके भाई के ऊपर गृह मंत्रालय की नोटिस जारी हुई तो उन्होंने इस पर पलटवार किया है।
प्रियंका गांधी से जब राहुल गांधी को गृह मंत्रालय की नोटिस मिलने के बारे में सवाल किया गया, जिसमें गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिकता के बारे में अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है….., तो प्रियंका गांधी ने इस मामले में जवाब देते हुए कहा कि पूरे भारत को पता है कि राहुल गांधी यहीं पैदा हुए, और यहीं के रहने वाले हैं, तो गृह मंत्रालय के द्वारा भेजी गई यह नोटिस बकवास है। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बैक ऑफ लिमिटेड नाम की कंपनी को सालाना रिटर्न फाइल करते हुए राहुल गांधी ने 2005 और 2006 में ब्रिटिश नागरिकता का जिक्र किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर इन दिनों संकट के बादल मंडरा रहे हैं यही वजह है कि उन पर एक के बाद एक मुसीबतें यहान पड़ रही है जहां एक और उन्हें गृह मंत्रालय की नोटिस भेजी गई है तो वहीं दूसरी और उन्हें चौकीदार ही चोर है वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट से माफी भी मांगने पढ़ सकती है फिलहाल राहुल गांधी ने अभी तक किसी भी मामले में कोई भी बयान नहीं दिया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

