Featured Article Interesting News 

‘स्वामी विवेकानंद’ के ये ‘अनमोल विचार’ आपकी ज़िंदगी बदल देंगे

दोस्तों, आपने स्वामी विवेकानंद का नाम तो सुना ही होगा। उनके दिए ज्ञान ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशो में भी लोगो को अपना मुरीद बनाया। तो आज हम बात करने जा रहे है स्वामी विवेकानंद के ऐसे ही कुछ अनमोल विचार के बारे में।

1- उठो, जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक मंज़िल प्राप्त न हो जाये।

जो सत्य है, उसे साहसपूर्वक निर्भीक होकर लोगों से कहो–उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इस ओर ध्यान मत दो। दुर्बलता को कभी प्रश्रय मत दो। सत्य की ज्योति ‘बुद्धिमान’ मनुष्यों के लिए यदि अत्यधिक मात्रा में प्रखर प्रतीत होती है, और उन्हें बहा ले जाती है, तो ले जाने दो–वे जितना शीघ्र बह जाएँ उतना अच्छा ही है।

तुम अपनी अंत:स्थ आत्मा को छोड़ किसी और के सामने सिर मत झुकाओ। जब तक तुम यह अनुभव नहीं करते कि तुम स्वयं देवों के देव हो, तब तक तुम मुक्त नहीं हो सकते।

तो क्या, एक्ट्रेस ‘उर्वशी रौतेला’ को डेट कर रहे है सिंगर ‘गुरु रंधावा’?

ईश्वर ही ईश्वर की उपलब्थि कर सकता है। सभी जीवंत ईश्वर हैं–इस भाव से सब को देखो। मनुष्य का अध्ययन करो, मनुष्य ही जीवन्त काव्य है। जगत में जितने ईसा या बुद्ध हुए हैं, सभी हमारी ज्योति से ज्योतिष्मान हैं। इस ज्योति को छोड़ देने पर ये सब हमारे लिए और अधिक जीवित नहीं रह सकेंगे, मर जाएंगे। तुम अपनी आत्मा के ऊपर स्थिर रहो।

जो मनुष्य इसी जन्म में मुक्ति प्राप्त करना चाहता है, उसे एक ही जन्म में हजारों वर्ष का काम करना पड़ेगा। वह जिस युग में जन्मा है, उससे उसे बहुत आगे जाना पड़ेगा, किन्तु साधारण लोग किसी तरह रेंगते-रेंगते ही आगे बढ़ सकते हैं।

फिल्म ‘सांड की आंख’ की शूटिंग के दौरान ‘भूमि पेडनेकर’ का चेहरा झुलसा

बडे-बडे दिग्गज बह जायेंगे। छोटे-मोटे की तो बात ही क्या है! तुम लोग कमर कसकर कार्य में जुट जाओ, हुंकार मात्र से हम दुनिया को पलट देंगे। अभी तो केवल मात्र प्रारम्भ ही है। किसी के साथ विवाद न कर हिल-मिलकर अग्रसर हो — यह दुनिया भयानक है, किसी पर विश्वास नहीं है। डरने का कोई कारण नहीं है, माँ मेरे साथ हैं — इस बार ऐसे कार्य होंगे कि तुम चकित हो जाओगे। भय किस बात का? किसका भय? वज्र जैसा हृदय बनाकर कार्य में जुट जाओ।

लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्मी तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहान्त आज हो या एक युग मे, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।
शत्रु को पराजित करने के लिए ढाल तथा तलवार की आवश्यकता होती है। इसलिए अंग्रेज़ी और संस्कृत का अध्ययन मन लगाकर करो।

दोस्तों, आपको हमारे द्वारा दी गए स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार कैसे लगे? हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे।

Summary
'स्वामी विवेकानंद' के ये 'अनमोल विचार' आपकी ज़िंदगी बदल देंगे।
Article Name
'स्वामी विवेकानंद' के ये 'अनमोल विचार' आपकी ज़िंदगी बदल देंगे।
Description
आपने स्वामी विवेकानंद का नाम तो सुना ही होगा। उनके दिए ज्ञान ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशो में भी लोगो को अपना मुरीद बनाया
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment