पूनम सिन्हाNews politics Trending 

समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा

लोकसभा चुनाव में कई नेता अपनी पार्टी छोड़ कर किसी दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं वो अपना दल बदल रहे हैं। जैसे कांग्रेस को छोड़ भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसी तरह सभी दल अपने अपने उम्मीदवार के लिए पार्टी में नए और कुछ सेलिब्रिटी को टिकट दे रहे हैं जिनकी छवि समाज के लोगों में अच्छी हैं। वहीं आजम खान जैसे उम्मीदवार अपनी पार्टी (समाजवादी पार्टी) का नाम खराब कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जो कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं कांग्रेस से पटना सीट के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी को जॉइन कर लिया और लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव में उतारेंगी। चूंकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन उम्मीदवार के रूप में पूनम सिन्हा यहां से चुनाव में उतर रहीं हैं इसलिए कांग्रेस अपना कोई उम्मीदवार यहां से नहीं उतारेगा। पिछले काफी वक्त से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पूनम, भाजपा के खिलाफ लखनऊ से चुनावी मैदान में उतरेंगी। पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन किया।

गौरतलब यह भी है कि लखनऊ में कायस्थ मतदाताओं की संख्या अधिक है यह भी पूनम सिन्हा के लिए एक प्लस पाइंट है। हालांकि राजनाथ सिंह को भी कमजोर नहीं माना जा सकता है क्यूंकि पिछली बार 2014 में उन्हें तककरीबन 54 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। यह ही नहीं पिछले करीब 28 सालों से लखनऊ सीट पर भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूत है और ये सीट उन्ही के पास रही है।

बात करें पूनम सिन्हा की तो ये मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं और बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। यही नहीं पूनम सिन्हा दो फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से विवाह होने के पश्चात उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि उसके काफी समय बाद उन्होंने बॉलीवुड में दूसरी पारी की शुरुआत की और जोधा-अकबर में ऋतिक की मां का किरदार निभाया था। इनकी तीन संताने हैं सोनाक्षी, लव और कुश। ऐसा माना जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा की सफलता में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। क्योंकि उन्होंने ही सोनाक्षी को फिल्मी जगत से जुड़ी बातों के बारे में तहजीब दी। यह सब कुछ इसलिए हो सका क्यूंकि सोनाक्षी भी अपनी मां के काफी करीब हैं।

अब पूनम सिन्हा ने राजनीति के दलदल में कदम रख ही दिया है तो देखना यह है कि बतौर राजनेता वह कितनी सफल होती हैं। चूंकि उनके पति और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति में अच्छी खासी सफलता हासिल कर चुके हैं तो माना जा रहा है कि पूनम सिन्हा भी सफल होंगी।

Summary
समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा
Article Name
समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा
Description
शत्रुघ्न सिन्हा जो कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं कांग्रेस से पटना सीट के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी को जॉइन कर लिया
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment