Bollywood Entertainment Featured Article News 

‘आमिर खान’ की पहली प्रेम कहानी. जो सत्रह साल तक चली

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है बॉलवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बारे में| परदे पर अपनी भूमिका संजीदगी से निभाने वाले आमिर बचपन में संकोची और शर्मीले स्वभाव के रहे हैं।वो अपने अड़ोस-पड़ोस के बच्चों से भी ज्यादा घुलते-मिलते नहीं थे। मगर अपने भाई फैसल और बहनों निखत-फरहत से उनकी खूब उठा-पटक होती थी|

आमिर खान ने 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद पु‍णे फिल्म इंस्टीट्यूट में जा कर पढाई करना चाहते थे, लेकिन पिता ताहिर हुसैन ने उन्हें कहा कि जब फिल्म कंपनी घर की ही है तो पुणे जाने की क्या जरूरत है।

जल्द ही आने वाली है ‘सैफ अली खान’ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’

आमिर बचपन मम्मी पड़ने के लिए गर्ल्स स्कूल जाया करते थे| गर्ल्स स्कूल में पढ़ने के कारण आमिर की लड़कियों में दिलचस्पी ज्यादा रही है। उन्हें ऐसी लड़की पसंद थी जिसमें ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ कमाल का हो। आमिर की बिल्डिंग के पास रहने वाली रीना अकसर खेलते हुए आमिर को नजदीक से देखा करती और और उनके पास आ कर बातें भी किया करती थी। कभी-कभी आमिर उसे अपने घर ले जाते। माँ, चाची, बहन से मिलवाने के लिए|

क्या आप भी है मोटापे से परेशान, इस उपाय के जरिये करे चंद दिनों में वज़न कम

रीना सबको ही पसंद थी। आमिर की एक्स्ट्रा-अटेंशन इतनी दूर तक चली जाएगी, किसी ने कभी सोचा भी नहीं था। आमिर की रीना से शादी होने में एक घटना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक दिन रीना एक काकरोच के साथ प्रयोग कर रही थी। आमिर ने पूछा- ‘क्या खा रही हो? रीना ने जवाब दिया- एक्लेयर टॉफ़ी। तुम्हें चाहिए? आमिर ने हाँ में सिर हिलाया, तो रीना ने उनकी हथेली पर काकरोच रख दिया। यहीं से आमिर रीना पर अपना दिल खो बैठे।

आमिर ‍अपनी मर्जी के मालिक रहे हैं। अपनी शादी भी उन्होंने अपनी मर्जी से की। अपने माता-पिता, भाई-बहन, रीना के माता-पिता, भाई-बहन को कानोकान खबर तक नहीं होने दी। 14 मार्च 1986 को इक्कीस साल के युवक हुए और अगले महीने अप्रैल में उन्होंने शादी की।

आमिर-रीना दत्ता की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं। वे बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक की शूटिंग करते रहे।

शादी के सत्रह वर्ष बाद जब आमिर और रीना ने अलग होने का फैसला किया तो उनसे जुड़े सभी लोग चौंक गए। आमिर-रीना को उनके दोस्तों ने बहुत समझाया। दोनों ने साथ रहने की कोशिश भी की, लेकिन परिणाम सकारात्मक नहीं निकला। आखिरकार यह शादी टूट गई। आमिर और रीना दोनों को सदमा लगा और इससे उन्हें उबरने में काफी समय लगा।

Summary
'आमिर खान' की पहली प्रेम कहानी. जो सत्रह साल तक चली
Article Name
'आमिर खान' की पहली प्रेम कहानी. जो सत्रह साल तक चली
Description
शादी के सत्रह वर्ष बाद जब आमिर और रीना ने अलग होने का फैसला किया तो उनसे जुड़े सभी लोग चौंक गए। आमिर-रीना को उनके दोस्तों ने बहुत समझाया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment