‘अजय देवगन’ ढूंढ रहे है किराए का घर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
दोस्तों, ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले ‘अजय देवगन’ इन दिनों घर की तलाश में हैं। जी हाँ, ये बिलकुल सच बात है। बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक अजय देवगन इन दिनों घर तलाश कर रहे हैं। अजय बहुत दिनों से एक कंफर्टेबल घर ढूंढ रहे हैं। दरअसल अजय जुहू में रहते हैं और उनका पूरा घर भी वहीँ रहता है। वह काफी समय से इसे रिनोवेट कराने के बारे में सोच रहे हैं।

टीवी शो के लिए ‘करीना कपूर’ ने मांगी इतनी फीस, जानकर रह जाएंगे हैरान
इसलिए वह तकरीबन 2 साल से जुहू में एक बंगला खोज रहे हैं। जहां वह कुछ दिन किराए पर रह सके और इतने ही समय में उनका घर रिनोवेट हो जाएगा लेकिन वो पिछले कई महीनो से वो ऐसा करने में नाकाम है। रिपोर्ट की मानें दो साल से अजय यह तलाश पूरी नहीं हो पा रही है। अजय और काजोल को जैसे ही नया घर मिलता है, वह कुछ ही दिनों में नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। अजय ने अपने पुराने घर के लिए कुछ डिजाइन भी पसंद किए हुए हैं, जिसमें काजोल की भी सहमति है। काजोल भी घर का डायरेक्शन और उसका डेकोरेशन चेंज करना चाहती हैं।
सोशल मीडिया पर आग लगा रहीं है, ‘मलाइका अरोड़ा’ की ये फोटोज
अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी की थी। बॉलीवुड की सफल शादियों में से इस दंपति के 2 बच्चे भी हैं ‘न्यासा’ और ‘युग’। ‘फूल और कांटें’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अजय देवगन की अभी कुछ दिन पहले ही ‘टोटल धमाल’ फिल्म रिलीज हुई है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया है। अजय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा अजय जल्द ही लव रंजन के बैनर में बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ लेकर आ रहे हैं। जो की एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। इसमें अजय अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। फिल्म में अजय के अलावा तब्बू और रकुल प्रीत मुख्या भूमिका में होंगी।

Writer, Storyteller, Dreamer



