जब लोग ‘दीपिका पादुकोण’ को ‘लक्ष्मी ‘समझ चिल्लाने लगे
दोस्तों, हम बात करने जा रहे हैं आज ‘दीपिका पादुकोण’ की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के बारे में। जिसमें वो एसिड अटैक जैसा दंश झेलने वाली ‘लक्ष्मी अग्रवाल’ का किरदार निभा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म ‘छपाक’ के फर्स्ट पोस्टर को देख कर लोग हैरत में पड़ गए थे। क्योंकि फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में दीपिका पादुकोण हूबहू लक्ष्मी की तरह लग रही थी।

http://फिल्म ’83’ की कास्टिंग जान कर चौंक जाएंगे आप, फिल्म में शामिल है दो फेमस पंजाबी सिंगर
दरअसल, फिल्म छपाक की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में हो रही है, जिसके लिए दीपिका पादुकोण लक्ष्मी के रूप में जनपथ पर दिखाई दी। उन्होंने पीला कुर्ता पहन हुआ था और वो हाथों में हैंड बैग लिए हुए थे। जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था। पहले तो लोग उन्हें लक्ष्मी समझ कर चिल्लाने लगे। बाद में उन्होंने भी अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर, उन्हें संबोधित किया और देखते-देखते जनपथ पर भीड़ लग गई। बताते चलें की फिल्म छपाक में लीड रोल करने वाली दीपिका पादुकोण इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं ,इंडस्ट्री को ‘राज़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुकी ‘मेघना गुलजार’। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी

बताते चलें की फिल्म छपाक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। लक्ष्मी दिल्ली की रहने वाली हैं और मात्र 15 साल की उम्र में 2005 में 32 वर्षीय एक मनचले ने उन पर एसिड फेंक दिया था। तब से वो एसिड अटैक विक्टिम्स के लिए काम करती हैं। एसिड अटैक विक्टिम्स पर सीरीज बना रहे हिंदुस्तान टाइम उन्हें बुलाया था। उन्होंने वहां अपनी कहानी सुनाई। इस समय वह ‘स्टॉप एसिड अटैक’ नामक कैंपेन चला रही हैं। इन सबके अलावा जून 2014 में लक्ष्मी ने एक टीवी शो होस्ट किया था, ‘उड़ान’।
http://आखिर क्यों, फिल्म ‘कबीर सिंह’ के टीजर में ‘गाली-गलौज’ करते नज़र आ रहे है ‘शाहिद कपूर’?
दोस्तों, फिल्म छपाक के बारे हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट करके ज़रूर बताये और इसी तरह की चटपटी और मसालेदार खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

Writer, Storyteller, Dreamer



