Breaking News 

पुणे की बेकरी में आग, अंदर सो रहे 6 मजदूर जिंदा जले

 पुणे में स्थित एक बेकरी में आज सुबह आग लग जाने की वजह से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. अग्निशमन कर्मी खबर मिलते ही तुंरत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया है.

 प्राप्त सूचना के अनुसार, यह बेकरी एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर था. देर रात बेकरी के कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे, तभी वहां आग लग गई, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से तत्काल बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही उनका दम घुट गया.

Related posts

Leave a Comment