अमेजॉन के सीईओ ने लिया तलाक, बना दिया पत्नी को दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला
अमेजॉन इस समय विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक मानी जाती है और उसके फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। पिछले कुछ समय से लगातार उनके और उनकी पत्नी के बीच की तरह की खबरें चल रही थीं। अब इस तरह की खबरों पर विराम लग गया है क्योंकि उनके और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें से सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जेफ यानी दुनिया के सबसे अमीर आदमी से तलाक लेने के बाद मैकेंजी दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
जेफ और उनकी पत्नी मैकेंजी के तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैकेंजी को सेटलमेंट के तौर पर लगभग अमेजॉन कंपनी के 4% शेयर मिले हैं। जिनकी कीमत लगभग 36 बिलियन डॉलर है। दुनिया की जानी मानी पत्रिका फोर्स के मुताबिक अमेजॉन कंपनी की 4% की हिस्सेदारी अपनी पत्नी को देने के बाद भी जब दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने रहेंगे। तलाक के बाद दोनों पूर्व जोड़ों ने अलग-अलग ट्वीट करके बताया कि अब उनका तलाक हो चुका है। ऐसे में मैकेंजी वाशिंगटन पोस्ट में अपने शेयर को अलग-अलग जगह पर छोड़ देंगीदेंगी जिसे जेफ बेजोस ने 2013 में खरीदा था।
मैकेंजी बेजोस ने खुद ट्वीट करके इस बात को कहा कि मेरा जेफ के साथ तलाक हो गया है। हालांकि उन्होंने अपनी और जेफ की सेटेलमेंट से जुड़ी फाइनेंसियल डिटेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मैकेंजी को जो 4% की हिस्सेदारी मिली है। उसे कोर्ट के आदेश द्वारा 90 दिनों में रजिस्टर्ड किया जाएगा।
अमेजॉन दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर कंपनी है। जिसमें जेफ और मैकेंजी की संयुक्त रूप से 16% की हिस्सेदारी थी। अब मैकेंजी के पास 4% शेयर जाने के बाद जबकि अमेजॉन में 12% की हिस्सेदारी बची हुई है। उसके अलावा जेफ ने अपने बाकी पैसे और भी जगहों पर इन्वेस्ट किए हुए हैं।
जेफ और मैकेंजी की तलाक की याचिका पहले ही वाशिंगटन में दायर कर दी गई थी। जिसके बाद अभी तलाक हुआ है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



