कड़े मुकाबले में मुंबई की रोमांचक जीत
मुंबई इंडियंस की आज जो रोमांचक जीत हुई है अगर उसका श्रेय किसी को जाता है तो वह जसमीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जबर्दस्त रोमांचक मुकाबला हुआ और आईपीएल के इस महा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई को कांटे की टक्कर दी लेकिन लसिथ मलिंगा की सधी हुई गेंदबाजी ने पूरे मैच का पासा पलट दिया और मुंबई की रोमांचक जीत हो गई।
187 रनों का मुंबई ने दिया था लक्ष्य –
आईपीएल 2019 के अभी तक के महत्व पर अगर एक नजर डालें तो यह मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों की ओर से कांटेदार टक्कर देखने को मिली यही वजह रही कि मैच आखरी गेंद तक बिल्कुल फंसा रहा। लेकिन आखिरी ओवर के शेष 2 गेंदों के रहते यह तय हो गया कि विजेता कौन है लेकिन अंतिम 2 गेंदों तक सभी की सांसें अटकी हुई थी कि यह जीत आखिर किसके पाले में जाने वाली है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उन्हें यह फैसला अपनी हार से चुकाना पड़ा मुंबई इंडियंस ने मैदान पर उतरने के बाद धमाकेदार शुरुआत की लेकिन टीम में शुरुआत में ही 2 विकेट खो दिए उसके बाद मैदान पर युवराज सिंह के बल्ले ने अपना मुंह खोला ही था कि उन्हें भी यूज़वेंद्र चहल की गेंद पर कैच थमा कर पवेलियन वापस लौटना पड़ा।
लेकिन युवराज के 3 छक्कों ने टीम को मजबूती दिलाई और टीम ने बेहतरीन इसको बनाने की काबिलियत पाली इसके बाद सबसे शानदार पारी को खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियन स्कोर छक्के और चौकों की मदद से 187 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 32 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में 48 रन बनाए, वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्याकुमार यादव ने 24 गेंदों में 38 रन बनाया।
187 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जल्दी ही अपना पहले विकेट गंवा दिया लेकिन उसके बाद पार्थिव पटेल और विराट कोहली की जोड़ी ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक ले आए और विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 रन ही बना सके और उन्हें हार्दिक पांड्या के हाथों अपना विकेट गंवाना पड़ा और जल्द ही पार्थिव पटेल भी पवेलियन वापस लौट गए लेकिन एबी डी विलियर्स ने शानदार पारी खेलते हुए मैच का पासा पूरी तरीके से ही पलट दिया , जिसके बाद मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया।
विराट कोहली ने 32 गेंदों में 46 रन बनाए तो वहीं एबी डिविलियर्स ने नाबाद 41 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। जसप्रीत बुमराह की तरफ से शानदार बॉलिंग की गई और यही वजह रही कि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं मैच ऑफ द प्लेयर जसप्रीत बुमराह बने। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में अंतिम गेम तक कोशिश तो की लेकिन वह 5 विकेट खोने के बाद 20 ओवर में 181 रनों तक ही पहुंच चुकी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

