माधुरी दीक्षित के साथ शूटिंग करते वक्त बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, डर गई थी माधुरीBollywood Entertainment Featured Article Interesting 

माधुरी दीक्षित के साथ शूटिंग करते वक्त बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, डर गई थी माधुरी

बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है जब इंटीमेट सीन देते हुए बॉलीवुड के हीरो हीरोइन अपना आपा खो देते हैं और बेकाबू हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वाकया बताते हैं जो कि 90 के दशक में हुआ था और उस समय के सुपरस्टार थे विनोद खन्ना। माधुरी दीक्षित उस समय बॉलीवुड में नई नई आई हुई थीं और वह विनोद खन्ना के साथ फिल्म दयावान की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग करते वक्त इंटीमेट सीन होने के दौरान विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे और जिस कारण माधुरी दीक्षित काफी डर गई थीं।

दरअसल वर्ष 1988 में फिल्म दयावान की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में अभिनेता विनोद खन्ना और नई नवेली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थीं। उस समय विनोद खन्ना माधुरी दीक्षित से 20 साल बड़े थे। फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग सीन सूट किया जाना था। जब यह सीन शूट के जा रहा था उस समय किस करते हुए विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे और उन्होंने माधुरी दीक्षित के होठों पर काट भी लिया था। जिसके बाद मौजूद बहुत डर गई थीं।

माधुरी दीक्षित ने कई साल बाद इस सीन पर से पर्दा उठाते हुए कहा था कि इस किसिंग सीन को शूट करते दौरान वह बहुत नर्वस थीं, विनोद खन्ना भी बहुत नर्वस थे। मगर शूटिंग करते वक्त वह बहक गए और उन्होंने मेरे होठों पर काट लिया था। हालांकि बाद में विनोद खन्ना ने अपनी इस हरकत के लिए माधुरी दीक्षित से माफी भी मांगी थी।

इस सीन को शूट करने के बाद माधुरी दीक्षित ने इस सीन को हटवाने के लिए डायरेक्टर को कहा मगर क्योंकि उस समय माधुरी दीक्षित नयी थीं तो डायरेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। फिल्म के रिलीज होने के बाद इस सीन को लेकर माधुरी दीक्षित की काफी आलोचना हुई थी। उसके बाद से माधुरी दीक्षित ने कभी भी इस तरह के इंटीमेट सीन नहीं दिए।

Related posts

Leave a Comment