अग्नि-V का टेस्ट जल्द, रेंज में होगा पूरा का पूरा चीन
भारत एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक मार करने वाले अपने इंटरकॉन्टिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल (ICBM) अग्नि-V का परीक्षण करने की तैयारी में लगा हुआ है। यह टेस्ट करीब दो साल बाद होगा। सूत्रों के मुताबिक, टेस्ट के लिए तैयारियां आखिरी चरण में हैं। लॉन्च ओडिशा के वीलर आइलैंड से होगा। इस मिसाइल के दायरे में पूरा चीन होगा, जिसकी वजह से इस टेस्ट को रणनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।

