जल्द आ रहा सुपरहिट फिल्म ‘इश्क विश्क’ का रीमेक ।
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘इश्क विश्क’ के बारे में। इश्क विश्क फिल्म 2003 में आई थी। यह फिल्म शाहिद कपूर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। जिसमें उनके ऑपोजिट अमृता राव फिल्म मे थी। फिल्म यूथ बेस्ड थी। जिसे यंग जनरेशन ने खूब पसंद किया गया और देखते ही देखते शाहिद कपूर लड़कियों के चहेते बन गए।
एक फेमस अखबार के मुताबिक मशहूर डायरेक्टर रमेश तौरानी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वेल बनाने जा रहे हैं। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। कहानी इस बार भी यूथ बेस्ड रहेगी। अगले दो-तीन महीनो में फिल्म के हीरो और हीरोइन के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
9 मई 2003 को रिलीज हुई फिल्म इश्क विश्क को डायरेक्ट किया था केन घोष ने, और फिल्म को प्रोड्यूस किया था रमेश तौरानी ने। फिल्म का म्यूजिक दिया था अनु मलिक ने। फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 5 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने 12 करोड़ का बिजनेस किया था।

इसके अलावा इस लिस्ट में अगला नाम ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म के दूसरे पार्ट का है। इस फिल्म की चर्चा बहुत जोरो-शोरो से फ़िल्मी गलियारों में चल रही। पिछली वाली फिल्म ने तीन नए चेहरों को इंडस्ट्री में लांच किया था। इस बार फिल्म दो नए चेहरे लांच कर रही है। पहला चेहरा ‘अनन्या पांडेय’ है, जो की मशहूर एक्टर ‘चंकी पांडेय’ की सुपुत्री है। और उनके हॉट और ग्लमौरस अवतार की चर्चा बॉलीवुड में हो रही है।
बीच में उनका नाम ‘प्यार का पंचनामा’ पार्ट 1 और पार्ट 2 फेम कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा रहा था। अगला चेहरा जिसका नाम है ‘तारा सूतारिया’। तारा इससे पहले ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ जैसे शोज होस्ट कर चुकी है। इन दोनों के आलावा फिल्म में ‘टाइगर श्रॉफ’ होंगे। फिम की रेलसिंग डेट 5 मई तय हुई है।

Writer, Storyteller, Dreamer



