चुनाव आयोग ने इतने करोड़ की मंगाई है पक्की स्याही, जानिए कहां होगा इसका प्रयोग
लोकसभा चुनाव 2019 की सारी तैयारियां लगभग अंतिम रूप में पहुंच रही हैं और इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए निर्वाचन आयोग के द्वारा करोड़ों रुपए की पक्की स्याही मंगाई गई है। मंगाई गई पक्की स्याही का प्रयोग आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में किया जाएगा।
33 करोड़ रुपए है पक्की स्याही का दाम –
निर्वाचन आयोग ने इस बार के लोकसभा चुनाव की गहमागहमी को देखते हुए और सुरक्षा के इंतेज़मात को कड़ा रखते हुए लगभग ₹33 करोड़ रू की पक्की स्याहीका ऑर्डर दिया है। बता दें कि इस स्याही का प्रयोग तब होता है जब कोई वोटर, वोट दे लेता है उसके बाद उसकी उंगली पर यह स्याही लगाई जाती है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कौन से वोटर ने वोट दे दिया है और कौन से वोटर ने नहीं….
यह पक्की स्याही होती है जो आसानी से नहीं छूटती है। इस स्याही की खास बात यह है कि इस पर किसी भी प्रकार का रसायन भी काम नहीं करता है और इसे आसानी से छुड़ाया भी नहीं जा सकता है। चुनाव में कोई एक मतदाता 10 बार वोट ना दे सके इसलिए इस स्याही का प्रयोग किया जाता है।
निर्वाचन आयोग में पिछले लोकसभा चुनाव 2014 को ध्यान में रखते हुए इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़े मतदाताओं की संख्या का आकलन करके करीब 4.5 लाख शीशियों का अतिरिक्त ऑर्डर दिया है। क्योंकि इस बार लोकसभा चुनाव 2014 में लाखों की संख्या में नए मतदाता जुड़े हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के द्वारा ऑर्डर की गई स्याही की शीशीयों की संख्या में इज़ाफ़ा किया गया है।
इस पक्की स्याही का निर्माण मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया जाता है। स्याही को बनाते वक्त कड़ी सुरक्षा रखी जाती है ताकि इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट ना की जा सके। 1962 में चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए पक्की स्याही बनाने के लिए मैसूर पैंट्स एंड वर्निस लिमिटेड कंपनी के साथ समझौता किया था और तब से लेकर आज तक इसी कंपनी के द्वारा लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए पक्की स्याही का निर्माण किया जाता है।
मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के मुताबिक इस बार चुनाव आयोग ने 10 शीशी की 26 लाख पक्की स्याही की शीशियों का ऑर्डर दिया है। उन्होंने इस पक्की स्याही की कीमत बताते हुए कहा कि इस ऑर्डर की कीमत करीब 33 करोड़ रुपये है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

