Bollywood Entertainment Featured Article News 

जब दस साल की करीना ने अटैंड की सैफ-अमृता की शादी

दोस्तों, वैसे तो हमारे बॉलीवुड का पूरी दुनिया में बहुत नाम है।यहाँ हर साल कई फिल्मे बनती है जिनकी चर्चा विदेशो तक में की जाती है। लेकिन इसके साथ-साथ बॉलीवुड के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जो जिसे जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही तथ्य बताने जा रहे हैं जिस को जानने के बाद आप के मुंह से निकलेगा ‘ओह माय गॉड’।

‘सिंबा’ और ‘केदारनाथ’ फिल्म से चर्चा बटोर रही सारा अली खान, बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर कि प्रीटी वाइफ मीरा राजपूत से एक साल बड़ी हैं।

श्रीदेवी, बोनी कपूर से शादी करने से पहले उन्हें राखी बांधा करती थी। दरअसल श्रीदेवी,बोनी और उनकी पहली पत्नी अच्छे दोस्त थे। जिसके कारण वह उनके घर गेस्ट की तरह आती थी और बोनी को राखी बांधा करते थी।

इसे जानने के बाद शायद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे की करीना कपूर जब 10 साल की थी, तब उन्होंने सैफ अली खान जो कि अब उनके पति हैं की पहली शादी अटेंड की थी, जो कि सैफ अली खान ने अमृता सिंह से की थी।

दोस्तों, इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार! जिन्हें लोग ‘काका’ के नाम से भी जानते हैं, ‘राजेश खन्ना’। जब वो 31 साल के थे, तब उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और शादी के वक्त डिंपल कपाड़िया की उम्र महज़ 16 साल थी। इस हिसाब से अगर राजेश खन्ना आज के समय डिंपल से शादी करते हैं तो उन्हें 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ शादी के आरोप में गिरफ्तार भी किया जा सकता था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट, अपनी क्यूट बहन से आलिया से 21 साल बड़ी है।

दोस्तों, हमारे द्वारा दी गयी बॉलीवुड की जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट करके ज़रूर बताये।

Summary
जब दस साल की करीना ने अटैंड की सैफ-अमृता की शादी -India Alive
Article Name
जब दस साल की करीना ने अटैंड की सैफ-अमृता की शादी -India Alive
Description
'सिंबा' और 'केदारनाथ' फिल्म से चर्चा बटोर रही सारा अली खान, बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर कि प्रीटी वाइफ मीरा राजपूत से एक साल बड़ी हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment