मस्जिद शूटिंगकाण्ड के कारण रद्द हुआ न्यूज़ीलैंड-बांग्लादेश के बीच तीसरा टेस्ट मैच
क्राइस्टचर्च में मौजूद बांग्लादेश क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड के साथ होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच यहां मस्जिद शूटिंगकाण्ड के मद्देनजर रद्द कर दिया गया। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई है। जब मस्जिद शूटिंगकाण्ड हुआ उस समय बांग्लादेश की टीम मस्जिद में प्रवेश करने ही थी। टीम के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनजर प्राधिकारियों ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हेगले ओवल में शनिवार से शुरू होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच रद्द कर दिया है।
वेबसाइट क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘जब मस्जिद शूटिंगकाण्ड हुआ, तब टीम जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद जा रही थी। टीम सुरक्षित रनिंग कर निकटवर्ती हेगले ओवल पहुंची। टीम को एक होटल में रखा गया है। होटल में किसी के अंदर जाने या किसी के होटल से बाहर जाने पर प्रतिबंध है।
न्यूज़ीलैंड मस्जिद शूटिंग : खूनी बेरहम ब्रेंटन टैरंट ने 74 पन्नो में कत्लेआम का खाका तैयार किया
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस मस्जिद शूटिंगकाण्ड को ‘न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘यहां स्पष्ट रूप से जो हुआ, वह हिंसा की असाधारण करतूत है।’ आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, ‘क्राइस्टचर्च में हुई इस भयावह घटना- मस्जिद शूटिंगकाण्ड से जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। दोनों टीमें, स्टाफ और मैच अधिकारी सुरक्षित हैं और आईसीसी टेस्ट मैच के रद्द किए जाने के फैसले का पूरा समर्थन करता है| ‘
भारत ने म्यांमार के साथ मिलकर किया सर्जिकल स्ट्राइक
मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



