कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने राहुल गाँधी से राज्य से चुनाव लड़ने की अपील कर डाली
कांग्रेस की कनार्टक इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से दक्षिणी राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। दिनेश गुंडू राव ने एक ट्वीट में कहा, “कनार्टक कांग्रेस की ओर से, मैं आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से कनार्टक से चुनाव लड़ने के बारे में विचार करने का अनुरोध करता हूं। उन्हें दक्षिण भारत से हमारी उपस्थिति होनी चाहिए और इसके लिए उन्हें हमारे राज्य का चयन करना चाहिए।
दिनेश गुंडू राव की बात से इतर कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश के अमेठी से पहले ही राहुल के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कनार्टक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में -18 अप्रैल और 23 अप्रैल- को होंगे। दोनों चरणों में 14-14 सीटों के लिए मतदान होगा। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन ने इस चुनाव में कांग्रेस को 20 सीटें और जद (एस) को आठ सीटें दी हैं।
On behalf of @INCKarnataka I urge @RahulGandhi to consider contesting from Karnataka for the forthcoming #LokSabhaElection2019.
He should also be our representative from South India & for that he should choose my state.#RaGaFromKarnataka pic.twitter.com/Jk4ALMMLKK
— Dinesh Gundu Rao / ದಿನೇಶ್ ಗುಂಡೂರಾವ್ (@dineshgrao) March 15, 2019
आजीवन बैन हटते ही क्रिकेटर श्रीसंत ने दिया यह बड़ा ब्यान
चुनाव आयोग ने बीते 10 मार्च को लोकसभा और चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। उल्लेखनीय है कि 2014 में 16 वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था।
पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले टुकड़ों के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो कि 23 मई को मतगणना के बाद 27 मई को पूरी तरह से होगा।
अरोड़ा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 19 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। जबकि तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान की अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भक्ति के मारे किया हो या चाटुकारिता के मारे राहुल गाँधी को केरल या कर्नाटक से ही चुनाव लड़ना चाहिए इस बार तो महागठबंधन भी उसे आसानी से जीतने नहीं देगा और पिछली किसी तरह से जीते राहुल इस बार अपनी जमानत भी न बचा पाए इसलिए उसे जब्त होने से बचने के लिए दिनेश गुंडू राव की बात उन्हें मान लेनी चाहिए |
उत्तर प्रदेश में आल इस वेल ! अपना दल-भाजपा गठबंधन हुआ फिक्स
मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



