समाजवादी पार्टी ने जारी किए चार बड़े नेताओं के नाम
लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है और चुनावी सरगर्मियां भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं इसी बीच समाजवादी पार्टी में अपने चार प्रमुख नेताओं के नाम की सूची जारी की है जो लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। जी हां, समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चार प्रमुख नेताओं के नाम की घोषणा की है। जिनमें तबस्सुम हसन का भी नाम शामिल है।
कौन हैं वो 4 नाम –
बहुजन सपा और राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन करने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने चार और प्रमुख नेताओं के नाम की घोषणा की है। खास बात यह है कि इसमें राष्ट्रीय लोक दल को ध्यान में रखते हुए कैराना से तबस्सुम हसन को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। तबस्सुम हसन ने राष्ट्रीय लोक दल के टिकट से कैराना में उप चुनाव लड़ा था और वर्तमान समय में वह सांसद भी हैं। इनके अलावा समाजवादी पार्टी ने बाराबंकी से कद्दावर नेता रामसागर रावत को, गोंडा से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, संभल के शफीकुर्रहमान बर्क के नामों की घोषणा की है। बाराबंकी के प्रत्याशी राम सागर रावत की बात की जाए तो वह काफी पुराने नेता हैं और उन्होंने मुलायम सिंह यादव के समकक्ष नेताओं के तौर पर देखा जाता है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक 37 नाम में से 15 नाम फाइनल कर चुकी है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने हाथरस से रामजी लाल सुमन, मिर्जापुर से राजेंद्र एस विंद, खीरी से पूर्वी वर्मा, हरदोई से उषा वर्मा, कन्नौज से डिंपल यादव, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर बाल्मिकि के नामों की घोषणा की है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
समाजवादी पार्टी ने जारी किए चार बड़े नेताओं के नाम - India Alive
Description
चुनावी सरगर्मियां भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं इसी बीच समाजवादी पार्टी में अपने चार प्रमुख नेताओं के नाम की सूची जारी की है
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


