कमलनाथ की पोल खुलीElections 2019 Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

कमलनाथ की पोल खुली, जब दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्पीकर ऑन है

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावो की तैयारी के चलते बीते मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर गए थे। हालांकि वहां पहुँचने के बाद उन्हें चार्टर्ड प्लेन से रीवा भी जाना था। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्लेन देरी से आने के कारण दिग्विजय सिंह को वहां इंतजार भी करना पड़ा। जी हां प्लेन करीब सवा घंटे देर से आया। बस इसी इंतजार के चलते कमलनाथ की पोल खुली और जनता को एक बार फिर राजनीतिक सियासत के चलते हंसने का मौका मिल गया। दरअसल जब दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट पर प्लेन का इंतजार कर रहे थे, तब कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता भी उनके साथ वही मौजूद थे।

http://15 साल बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

कमलनाथ की पोल खुली..

बहरहाल समय काटने के लिए सब ने इंदौर लोकसभा सीट पर टिकट के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने एक एक करके कई उम्मीदवारों का नाम लिया और फिर पूछा कि इनमे से जो भी उम्मीदवार आपको सही लगता है, उसके बारे में मुझे बताओ। हालांकि इसी बीच दिग्विजय सिंह ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओ से ये भी कहा था कि आप लोग केवल नाम सुन्ना और जो उम्मीदवार सही लगे, उसका नाम मेरे कान में बता देना।

http://मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की ।

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने इशारा करते हुए उम्मीदवार विनय से पूछा कि अगर तुम चुनाव लड़ना चाहते हो तो मैं कमलनाथ से बात करता हूँ। बस इसी दौरान दिग्विजय सिंह के फोन पर कमलनाथ का जी का फोन आ गया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ से पूछा कि क्या इंदौर से विनय को चुनाव लड़वा दे, तो ऐसे में दिग्विजय ने कहा कि नहीं वह जीतने वाला उम्मीदवार नहीं है। मगर इसके बाद जब दिग्विजय सिंह ने कहा कि फोन का स्पीकर ऑन करके बात कर रहा हूँ तो कमलनाथ ने यू टर्न लेकर कहा कि विनय ही अच्छा उम्मीदवार रहेगा।

http://लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को एसएमएस करना पड़ेगा भारी

बस कुछ इसी मजाकिया तरीके से कमलनाथ की पोल खुली और राजनीतिक सियासत के चलते कमलनाथ का असली चेहरा भी सब के सामने आ गया।

राजनीति से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कमलनाथ की पोल खुली, जब दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्पीकर ऑन है  India Alive
Article Name
कमलनाथ की पोल खुली, जब दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्पीकर ऑन है India Alive
Description
इसी इंतजार के चलते कमलनाथ की पोल खुली और जनता को एक बार फिर राजनीतिक सियासत के चलते हंसने का मौका मिल गया। दरअसल जब दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट पर प्लेन का इंतजार कर रहे थे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment