जानिये किस विश्वविद्यालय ने लोकसभा चुनाव के चलते अपनी परीक्षाएं टाली
लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तो बढ़ी है उसके साथ साथ ही इसका असर शैक्षणिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है । लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के चलते हुए महाराष्ट्र में दो विश्वविद्यालयों को अपनी कुछ परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है । इसका महत्वपूर्ण कारण यह है कि मतदान और परीक्षा दोनों की तारीख है एक ही हो चुकी थी । इसीलिए महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों ने अपनी परीक्षा को स्थगित कर दिया है । गौरतलब है कि चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में चार चरणों में मतदान होगा । जिसमें 11 ,18 , 23 और 29 अप्रैल को महाराष्ट्र में मतदान होगा ।
मुम्बई विश्वविद्यालय ने किया परीक्षा स्थगित
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर तारीखों को ध्यान रखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षाओं कुछ परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है । मुंबई विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है । ऐसे में विश्वविद्यालय की परीक्षा के कुछ तारीख चुनाव के मतदान के तारीख से क्रॉस कर रहे थे । इसके वजह से विश्वविद्यालय के परीक्षा समिति ने यह फैसला किया है कि विश्वविद्यालय की कुछ परीक्षाओं को लोकसभा चुनाव के दौरान स्थगित कर दिया जाए ।
लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान रखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने 23 , 24 , 29 और 30 अप्रैल की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है । मुंबई विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अधिकारी ने परीक्षा से संबंधित जानकारी दी । इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नए परीक्षा कार्यक्रम से गिरी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करके बता दिया जाएगा ।
बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की भी परीक्षाएं होंगी स्थगित
लोकसभा चुनाव 2019 के चलते औरंगाबाद जिले के बाद डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विशेष सूचना जारी कर दी गई है कि उनकी भी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है । विश्वविद्यालय ने इस के बारे में बताएं लोकसभा चुनाव के चलते 18 और 23 अप्रैल की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है । नई तिथियों का एलान जल्द ही किया जाएगा ।
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर.
Summary

Article Name
जानिये किस विश्वविद्यालय ने लोकसभा चुनाव के चलते अपनी परीक्षाएं टाली- India Alive
Description
लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तो बढ़ी है उसके साथ साथ ही इसका असर शैक्षणिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है ।
Author
Kunwar Hari Om
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


