सांसद शत्रुघ्न सिन्हाElections 2019 politics Trending 

बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले : 22 मार्च को बताऊंगा कौन सी पार्टी में जाऊंगा

भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि वह 22 मार्च को घोषणा करेंगे कि वह किस पार्टी में शामिल होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि वह उसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह दो बार जीत चुके हैं। पटना साहिब में 19 मई को मतदान होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘बस इंतजार करो और देखो। कोई और अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। यह 22 मार्च को स्पष्ट होगा। मेरा रुख स्पष्ट है कि मैं 2019 से पटना साहिब लोकसभा के आम चुनाव लड़ूंगा।

पटना साहिब से दो बार सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि वह कहीं से भी चुनाव जीत सकते हैं लेकिन पटना साहिब उनके दिल के करीब है।

अभिनंदन के बारे में चेतावनी, भारतीय वायुसेना ने बताई हैरान कर देने वाली बात

बता दें कि अभिनेता से नेता बने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में पटना साहिब से आसानी से जीत हासिल की थी। उन्होंने जद (यू) के उम्मीदवार गोपाल प्रसाद सिन्हा को लगभग चार लाख मतों से हराया। सिन्हा को 4,85,905 वोट मिले और वहीं, गोपाल प्रसाद सिन्हा को 91,024 वोट मिले।

वहीं, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में टीवी अभिनेता शेखर सुमन को हराया। शेखर सुमन ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और उन्हें केवल 61,308 वोट मिले। इससे पहले उनकी बीवी पूनम सिन्हा के भी चुनाव लड़ने की अटकले तेज़ हो रही थी जिस पर उन्होंने कहा कि वह काफी दिनों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रीय है और लोग चाहते है कि वह चुनाव लड़े और मैं इस बात को ख़ारिज नहीं करेगा|

वैसे आपको यह भी बता दें कि शॉटगन सिन्हा यानी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को समाजवादी पार्टी ,आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी से ऑफर मिला है लेकिन लगता है वह एक आश्चर्यजनक फैसला लेंगे जो कि बिहार लोकसभा चुनाव में मास्टरस्ट्रोक के तौर साबित हो सकता है आखिर बात उनके भविष्य का जो है|

जानिए लोकसभा चुनाव 2019 के लिये क्या है कांग्रेस की रणनीति

Summary
बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले : 22 मार्च को बताऊंगा कौन सी पार्टी में जाऊंगा
Article Name
बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले : 22 मार्च को बताऊंगा कौन सी पार्टी में जाऊंगा
Description
भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि वह 22 मार्च को घोषणा करेंगे कि वह किस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment