politics Trending 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने साबित कर डाला कि वह है अपने गुरु दिग्विजय सिंह के असली चेले !

पुलवामा हमले पर मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया| दिल्ली में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में राहुल गांधी ने आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित किया, जिसके तुंरत बाद बीजेपी ने इस बयान को अपने ट्विटर पेज पर शेयर कर दिया|

वैसे ये कोई पहला नाता नहीं है कांग्रेस का आतंकियों से, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह के उस बयान की अक्सर आलोचना होती है जिसमें उन्होंने कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामा जी’ संबोधित किया था|

हिन्दू मुस्लिम की एकता का प्रतीक है सर्फ एक्सेल का यह एड

मौका मिलने पे कांग्रेस कभी चुकती नहीं अपना प्यार आतंकियो को जाहिर करने में,और आगे चल के वही अपनी पुरानी घटिया आदत माफ़ी या बात को इधर से उधर मोड़ के भाजपा पे डाल देना या फिर उसको व्यंगात्मक बता के झुटला देना| अब देखने वाली बात ये है की क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी एक बार फिर से हर बार की तरह पप्पू साबित होंगे या फिर कुछ सूझ बुझ दिखा के देश की जनता से माफ़ी मांगेगे|

वैसे देखा जाए तो अभी सेना द्वारा किये एयर स्ट्राइक पे भी ऊँगली उठाने से कांग्रेस पीछे नहीं रही,शायद ये सत्ता पाने के चक्कर में इतने पागल हो चुके है कि ये सेना के पराक्रम पे भी सवाल खड़ा करने में पीछे नहीं रहते, तभी तो इनको पाकिस्तान के बालाकोट के आतंकियों कि वीडियो चाहिए कि वो मरे भी है या नहीं? ये है हमारे देश कि कांग्रेस पार्टी और उस पार्टी के अध्यक्ष जिनको सेना में भी राजनीती दिखती है|

शायद ये मोदी विरोध करते-करते देश विरोध करने लगे है,तभी तो पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल भी कहते है कि अगर भारत में कांग्रेस आई तो उनके लिए भी अच्छा होगा क्योकि भारत में तो कांग्रेस के मुखिया ही नहीं बल्कि उनके मंत्री भी उनसे दो कदम आगे है|

अपने आप को देश भक्त बताने वाले नवजोत सिंह सिद्धू तो सेना को ये बोल पड़े कि क्या बालाकोट में सिर्फ पेड़ उखाड़ने गई थी सेना| यही वजह है कि ये कांग्रेस पार्टी और उनके नेता आज पाकिस्तान में हीरो बने हुवे है| लेकिन जनता 23 मई को इनको बता देगी कि ये जनता से है और ये देश ये आम जनता से है नाकि इन गद्दार कांग्रेसी नेता से|

गुरु तो गुरु ! चेले जी तो और भी आगे निकल गए

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने साबित कर डाला कि वह है अपने गुरु दिग्विजय सिंह के असली चेले ! इनसे पहले दिग्गी राजा उर्फ़ दिग्विजय सिंह ने भी ओसामा जी कहकर आतंकियों का महिमांडन किया था| फिर राहुल बाबा अपनी माता जी सोनिया गाँधी से भी कुछ सीख ले ही लिए होंगे जिन्हे बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गाये आतंकियों के लिए रोना आ जाता है| जनता के सामने कांग्रेस का रंग सामने आ चूका है कि वह आंतकियों की हिमायती और देश विरोधी है| कांग्रेस के दोनों हाथ केवल आतंकियों के साथ !

पीएम मोदी की डांट से नहीं बच पाई पूर्ववर्ती सरकारे

Summary
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने साबित कर डाला कि वह है अपने गुरु दिग्विजय सिंह के असली चेले !
Article Name
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने साबित कर डाला कि वह है अपने गुरु दिग्विजय सिंह के असली चेले !
Description
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया| सम्मेलन में राहुल ने आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित किया|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment