निर्देशक जोया अख्तरBollywood Entertainment Trending 

निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्मों में हो रहे सेक्स सीन्स को बताया यौन शोषण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी महिला निर्देशक जोया अख्तर अपनी शानदार फिल्में और फिल्मों में बेबाक सोच रखती है। जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली है। निर्भीक होकर जोया ने एक इवेंट के दौरान फिल्मों में सेक्स और महिलाओं के शारीरिक शोषण के चित्रण को लेकर बात करी।
यह इवेंट ‘विमिन शेपिंग द नैरेटिव इन मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट’ के लिए ऑर्गनाइज किया गया था, जिसमे निर्देशक जोया अख्तर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं थीं। इस इवेंट के दौरान जोया ने महिलाओं के लिए कई मुख्य बातें रखीं जिसमें महिलाओं के फिल्मों के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित होना पड़ता है।
निर्देशक जोया अख्तर ने कहा कि : हिंदी फिल्मों की बात करें तो यहां सेक्स का चित्रण आसान नहीं होता, काफी दिक्कतें आती रही हैं। ऐसी कई फिल्में मिल जाएंगी जहां आपसी सहमति से बने यौन संबंध की बजाए शारीरिक शोषण, बलात्कार एवं उत्पीड़न पर ज्यादातर ध्यान दिया जाता है। ऐसे में कई बार ऑडिएंस पर अजीब असर होता है।
जब छोटी उम्र में लोग ऐसे कॉन्टेंट देखते हैं तो इसका उन पर असर बाद में दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि, ‘मैं जब बड़ी हो रही थी तब यह महसूस किया कि मैंने हिन्दी फिल्मों में बस यौन शोषण देखा है। ये बहुत अजीब था, क्योंकि हमें फिल्मों में बलात्कार के दृश्य, शोषण एवं उत्पीड़न देखने दिया जाता था लेकिन हमें सहमति से बने संबंध से जुड़े सीन्स देखने नहीं दिए जाते थे।’
निर्देशक जोया अख्तर का यह भी  मानना है कि, ‘ऐसा होना लाजमी है क्योंकि लोगों ने पर्दे पर सहज स्पर्श और सहमती से किस नहीं देखा होता है। आप पर्दे पर दिखा रहे हैं कि महिलाएं तो हमेशा न ही कहेंगी इसलिए आप बस उन पर टूट पड़ो’। जब आप बच्चे होते हैं, आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन बड़े होने पर आपको महसूस होता है कि यह अजीब है और इसे बदलना चाहिए।
फिल्म मेकर जोया ने आखिर में ये भी कहा ‘मैं आज जो शख्सियत बन पाई हूं, वो मेरी लाइफ में मौजूद मजबूत महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों की वजह से भी है।’
Summary
निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्मों में हो रहे सेक्स सीन्स को बताया यौनशोषण
Article Name
निर्देशक जोया अख्तर ने फिल्मों में हो रहे सेक्स सीन्स को बताया यौनशोषण
Description
निर्देशक जोया अख्तर अपनी शानदार फिल्में और फिल्मों में बेबाक सोच रखती है। जोया ने फिल्मों में सेक्स और महिलाओं के शारीरिक शोषण के चित्रण को लेकर बात करी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment