वायु सेना विमानSecurity Trending 

बडगाम में भारतीय वायु सेना विमान हुआ क्रैश, 2 की मौत

भारतीय वायु सेना विमान जम्मू और कश्मीर के बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। फिलहाल दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। विमान के मलबे से दो शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि हादसे में विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, सैन्य सूत्रों ने बताया है कि बडगाम में क्रैश विमान में नौशेरा की घटना अलग है।

कहा जा रहा है कि विमान एयरपोलियन मिशन पर था और श्रीनगर से उड़ान भर रहा था। बडगाम के पास विमान में विस्फोट हुआ और दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नीचे गिर गया। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें विमान के मलबे के साथ आग दिख रही है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद हैं। बडगाम के एसएसपी ने कहा, “भारतीय वायु सेना की तकनीकी टीम शीघ्र ही यहां आएगी और तथ्यों का पता लगाएगी। अभी तक हमें दो शव मिले हैं।”

शोपियां आतंकवादी मुठभेढ़ : 2 जैश आतंकियों को सेना ने किया ढेर

अधिकारियों ने बताया कि विमान सुबह करीब 10.55 बजे बडगाम के गेरेंग कलां गांव में खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसने तुरंत आग पकड़ ली। साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल पायलट के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बडगाम में भारतीय वायु सेना विमान हुआ क्रैश, 2 की मौत

Summary
बडगाम में भारतीय वायु सेना विमान हुआ क्रैश , 2 की मौत
Article Name
बडगाम में भारतीय वायु सेना विमान हुआ क्रैश , 2 की मौत
Description
भारतीय वायु सेना विमान जम्मू और कश्मीर के बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। कहा जा रहा है कि विमान एयरपोलियन मिशन पर था और श्रीनगर से उड़ान भर रहा था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment