सलमान खान के शादीBollywood Entertainment Featured Article Interesting Trending हिन्दी लेख 

आखिरकार खुल ही गई पोल, सलमान के पिता ने बताया उनके शादी न करने का कारण

ये तो सब जानते है कि आज कल बॉलीवुड में सलमान खान की ज्यादातर फिल्मे सुपरहिट हो रही है. जी हां सलमान खान का फ़िल्मी करियर तो अब काफी अच्छा चल रहा है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ अब भी वैसी ही बनी हुई है. ऐसे में अब सलमान के पिता ने उनकी पोल खोल दी है. जी हां सलमान के पिता ने बताया कि आखिर सलमान खान शादी क्यों नहीं करना चाहता. यक़ीनन सलमान खान के शादी न करने के कारण के बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे. गौरतलब है कि सलमान खान पिछले दो दशकों से ही बॉलीवुड पर राज कर रहे है. यही वजह है कि अब बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ही नहीं बल्कि भारत की हर लड़की उनसे शादी करने के लिए बेताब है. मगर सलमान खान का दिल किसी भी एक लड़की को पसंद करने के लिए नहीं मानता.

तो ये है सलमान के शादी न करने का कारण..

बहरहाल बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां द्वारा पसंद किए जाने के बावजूद भी सलमान खान अभी तक कुंवारे है. वही इस बारे में सलमान के पिता ने बताया कि सलमान खान यह चाहते है कि वह जिस भी लड़की के साथ शादी करे, वह लड़की एकदम उनकी माँ की तरह हो. जी हां दरअसल सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान ही यह बताया था कि उन्हें किस तरह की लड़की पसंद है. इस इंटरव्यू के दौरान सलमान के पिता ने बताया कि सलमान खान एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहते है, जो उनका घर परिवार संभाले और अपने परिवार को अच्छा समय दे.

बता दे कि सलीम खान साहब केवल यही नहीं रुके. यहाँ तक कि इसके बाद तो उन्होंने सलमान खान के शादी न करने की असली वजह बताई थी. इसके बाद सलमान के पिता ने बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि सलमान खान किसी घरेलू लड़की के साथ शादी करे. ऐसे में वह लड़की तो उनका घर परिवार संभाल ही लेगी. मगर यदि सलमान खान ने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ शादी की तो वह एक्ट्रेस अपना करियर छोड़ कर कभी घर पर नहीं बैठेगी. जी हां सलीम खान का कहना है कि सलमान खान किसी भी अभिनेत्री को उसका करियर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करना चाहते. इसके इलावा उन पर कई केस भी चल रहे है, तो ऐसे में वो किसी लड़की की ज़िन्दगी खराब नहीं करना चाहते.

अब यूँ तो सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उनका रिश्ता किसी भी अभिनेत्री के साथ आज तक शादी तक नहीं पहुंचा.

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
आखिरकार खुल ही गई पोल, सलमान के पिता ने बताया उनके शादी न करने का कारण
Article Name
आखिरकार खुल ही गई पोल, सलमान के पिता ने बताया उनके शादी न करने का कारण
Description
जी हां सलमान के पिता ने बताया कि आखिर सलमान खान शादी क्यों नहीं करना चाहता. यक़ीनन सलमान खान के शादी न करने के कारण के बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment