देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर बाबा रामदेव ने दिया ये जवाबBreaking News Featured Article Humor Interesting Knowledge mythology News Opinion Poll Social Media Trending हिन्दी लेख 

देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर बाबा रामदेव ने दिया ये जवाब

देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल का जवाब तो हर व्यक्ति जानना चाहता है. बहरहाल इन सभी लोगो में बाबा रामदेव का नाम भी शामिल है. जी हां जब बाबा रामदेव से पूछा गया कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, तो इस सवाल पर उन्होंने बड़ा ही अनोखा जवाब दिया. यक़ीनन बाबा रामदेव की राय तो आप भी जरूर जानना चाहते होंगे. तो चलिए अब आपको बताते है कि बाबा राम देव ने इस सवाल का क्या जवाब दिया. गौरतलब है कि अगला लोकसभा चुनाव अब काफी नजदीक हो चुकी है. ऐसे में अब अगले साल के चुनाव को लेकर लोगो में काफी चर्चाएं भी शुरू हो चुकी है.

देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा..

बता दे कि जब बाबा रामदेव से यह पूछा गया कि अगले साल देश का प्रधानमंत्री कौन होगा, तो वह इस सवाल से जरा बचते से नजर आएं. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह इस सवाल को नजर अंदाज करते दिखे. जी हां बाबा रामदेव ने कहा कि फ़िलहाल इस सवाल का जवाब देना काफी मुश्किल है. इसके बाद बाबा रामदेव ने कहा कि आज कल राजनीती परिस्थितियां काफी बदल चुकी है. ऐसे में यहाँ कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता. इसलिए अभी ये कहना मुश्किल है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा.

देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर बाबा रामदेव ने दिया ये जवाब

बाबा रामदेव ने दिया ये जवाब..

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता से कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बाबा रामदेव ने भारतीय जनता पार्टी के लिए जम कर प्रचार प्रसार किया था. यहाँ तक कि पिछली बार उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी कोशिश की थी. वही अब बाबा रामदेव का कहना है कि इससे पहले देश पर काफी संकट छाया हुआ था. मगर अब ऐसा कुछ नहीं है. जी हां बाबा रामदेव का कहना है कि अब देश पर कोई संकट नहीं है. यही वजह है कि इस बार वो भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं करेंगे.

इसके बाद बाबा रामदेव ने कहा कि इस बार न तो वह किसी का समर्थन करेंगे और न ही किसी का विरोध करेंगे. जी हां बाबा रामदेव का कहना है कि हमारा उद्देश्य एक आध्यात्मिक भारत का निर्माण करना है और वह ऐसे ही भारत का निर्माण करना चाहते है. इसके इलावा बाबा रामदेव का कहना है कि वह सर्वदलीय और निर्दलीय दोनों है. गौरतलब है कि जहाँ चार साल पहले बाबा रामदेव कांग्रेस और राहुल गांधी की बुराई करते नहीं थकते थे. वही अब वह राहुल गांधी की खूब तारीफ भी कर रहे है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बुराई करना हर किसी का मौलिक अधिकार है.

बहरहाल अब देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

 

 

 

देश भर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर बाबा रामदेव ने दिया ये जवाब
Article Name
देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर बाबा रामदेव ने दिया ये जवाब
Description
देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल का जवाब तो हर व्यक्ति जानना चाहता है. बहरहाल इन सभी लोगो में बाबा रामदेव का नाम भी शामिल है. जानिए उनका ये जवाब
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment