प्रियंका की रिसेप्शन से नाराज सलमान खान बिना निक को मिले ही घर वापिस आ गए, जाने फिर प्रियंका ने सलमान को कैसे मनाया
ये तो सब जानते है कि प्रियंका और निक ने मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी. बता दे कि इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे शामिल हुए थे. यहाँ तक कि बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान भी अपने सभी पुराने गिले शिकवे भुला कर इस पार्टी में निक और प्रियंका को बधाई देने के लिए पहुंचे थे. मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि प्रियंका की रिसेप्शन से नाराज सलमान खान प्रियंका और निक दोनों को बधाई दिए बिना ही चले गए. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सलमान खान, प्रियंका और निक से मिले तक नहीं.
प्रियंका की रिसेप्शन से नाराज सलमान खान..
वैसे आप सोच रहे होंगे कि प्रियंका की रिसेप्शन से नाराज सलमान खान जब पार्टी में पहुंचे थे, तब उन्होंने निक और प्रियंका को बधाई क्यों नहीं दी. बहरहाल इसकी वजह जानने के लिए तो आपको पूरी खबर विस्तार से पढ़नी पड़ेगी. दरअसल सलमान खान इस रिसेप्शन पार्टी में एकदम सही समय पर पहुंचे थे. अब यूँ तो सलमान खान अपनी लेट लतीफी की आदत के कारण काफी जाने जाते है. मगर यहाँ वो एकदम सही समय पर पहुँच गए थे. इसके साथ ही सलमान खान ने मीडिया के सामने जम कर पोज भी दिए. हालांकि इसके बाद जब सलमान खान ने हॉल में एंट्री की तब उनके होश ही उड़ गए.
प्रियंका ने सलमान को कैसे मनाया..
जी हां वो इसलिए क्यूकि उस समय हॉल में न तो मेहमान मौजूद थे और न ही पार्टी के होस्ट मौजूद थे. अब जाहिर सी बात है कि अपनी खुद की रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका और निक की ऐसी लेट लतीफी देख कर सलमान खान का नाराज होना लाजिमी था. यही वजह है कि सलमान खान, प्रियंका की रिसेप्शन पार्टी से बिना किसी को मिले ही वापिस अपने घर लौट गए. गौरतलब है कि पार्टी में सलमान खान खुद को अकेले पा कर काफी झेंप गए थे. हालांकि जब निक और प्रियंका को इस बात का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी. वही दूसरी तरफ निक और प्रियंका दोनों ही अपने मेहमानो में व्यस्त हो गए.
वैसे आपको बता दे कि भारत फिल्म छोड़ने के कारण सलमान खान पहले ही प्रियंका से काफी नाराज थे. तो ऐसे में अब उनकी इस नाराजगी को दूर करना प्रियंका के लिए काफी जरुरी हो गया था. यही वजह है कि प्रियंका ने सुबह का इंतजार नहीं किया और निक को अपने साथ लेकर सलमान खान के घर जा पहुंची.
बता दे कि सलमान के घर पहुँचते ही प्रियंका ने उनसे अपनी गलती की माफ़ी मांगी और अपने पति निक को सलमान खान से भी मिलवाया. वही सलमान खान के घर वाले भी प्रियंका का अपनापन देख कर बेहद खुश हुए. इसके साथ ही सलमान खान ने प्रियंका और निक को बधाई दी तथा निक का अपने घर में स्वागत किया.
बहरहाल अब तो आप समझ गए होंगे कि प्रियंका की रिसेप्शन से नाराज सलमान खान इस तरह से क्यों अपने घर को लौट गए थे.
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




