एक्टर किरण राजBollywood Featured Article News हिन्दी लेख 

कभी बॉलीवुड का सुपरस्टार हुआ करता था यह मशहूर एक्टर, मगर आज पागलखाने में जी रहा है बेहद बुरी जिंदगी

अगर हम फ़िल्मी दुनिया की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जहाँ कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता. जी हां यह न केवल इंसान को बनाती है बल्कि उसकी लाइफ को बर्बाद भी कर देती है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह किसी भी इंसान को पल भर में फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है. मगर यदि चाहे तो किसी भी एक्टर को अर्श से नीचे गिरा कर फर्श तक भी पहुंचा सकती है. बरहलाल आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जो कभी बॉलीवुड का सफल अभिनेता हुआ करता था. मगर आज एक पागलखाने में बंद है. हम यहाँ बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर किरण राज की बात कर रहे है.

एक्टर किरण राज

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस एक्टर ने ऋषि कपूर और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया है. दरअसल हम यहाँ बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर किरण राज की बात कर रहे है. जिन्होंने कर्ज फिल्म में बेहतरीन अभिनय करके करोड़ो लोगो का दिल जीता था. आपको जान कर हैरानी होगी कि किरण राज ने बॉलीवुड की करीब छत्तीस फिल्मो में काम किया है. हालांकि एक्टर किरण राज इतनी कामयाबी हासिल करने के बावजूद भी आज वो एक गुमनाम भरी जिंदगी जी रहे है.

एक्टर किरण राज

एक्टर किरण राज के पागल होने की पूरी कहानी..

गौरतलब है कि एक्टर किरण राज ने फिल्म कर्ज से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. इस फिल्म को करने के बाद वो रातोरात सुपरस्टार बन गए थे. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. यहाँ तक कि एक्टर किरण राज ने बॉलीवुड फिल्मो से खूब कमाई की थी. जी हां तभी तो उनका नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल हो चुका था. वही अगर उनके निजी जीवन की बात करे तो बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करने के बाद उन्होंने रूपा महतानी से शादी कर ली. जिसके बाद उनकी एक बेटी भी हुई. मगर अफ़सोस कि एक्टर किरण राज की तबियत अचानक से काफी खराब रहने लगी. जिसके कारण उन्होंने फिल्मो से दूरी बना ली.

एक्टर किरण राज

बता दे कि एक्टर किरण राज ने बॉलीवुड फिल्मो से जो भी पैसे कमाएं थे, वो उनके इलाज में खर्च हो चुके थे. यानि उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने लगी थी. बरहलाल इस बुरे समय में उनकी पत्नी और बच्चो ने भी उनका साथ छोड़ दिया. जिसके कारण एक्टर किरण राज तनाव में चले गए. ऐसे में उनका ज्यादातर समय केवल अस्पताल में ही व्यतीत होता था. वही दूसरी तरफ फिल्मो से दूर रहने के कारण हर कोई उन्हें भूल चुका था.

एक्टर किरण राज

ऐसे में निर्देशक महेश भट्ट जो एक्टर किरण राज के काफी अच्छे दोस्त थे, वो उनसे मिलने गए. उन्होंने किरण राज को फिल्म में रोल दिलवाने का वादा भी किया. मगर जब लोगो को पता चला कि किरण राज की मानसिक हालत खराब है, तो उन्होंने उनके साथ काम करने से मना कर दिया. इसके बाद एक्टर किरण राज अमेरिका चले गए. गौरतलब है कि काफी साल पहले ऋषि कपूर ने उन्हें अटलांटा के एक पागलखाने में देखा था. जी हां एक्टर किरण राज की ऐसी हालत देख कर ऋषि कपूर भी हैरान थे.

बरहलाल किरण राज की हालत के बारे में जानने के बाद हम तो यही कहेंगे कि बॉलीवुड दुनिया केवल चढ़ते सूरज को ही सलाम करती है.

 

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

 

Related posts

Leave a Comment