दिवालीBreaking News Featured Article News Opinion 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज़्ज़िया भारतीयों ने उड़ाई पटाखों के धुँए में

दिवाली की रात एक ऐसी रात रही जिसमें पटाखों के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां भी उड़ते रहे ।  वह पटाखे  की धुँए के साथ पूरी तरह से लहूलुहान होकर खत्म हो गई  । दिवाली में पटाखेबाजों  के ऊपर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई भी डर नहीं दिखा और ना ही उन्हें अपने शहर की आबोहवा की कोई चिंता थी ।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही आतिशबाजी करने का निर्णय लिया गया ।  दीपावली के दिन भारतीय लोगों ने इस समय के बाद भी और समय के पहले भी जमकर आतिशबाजी की ।  इसके साथ ही फेसबुक व्हाट्सएप पर लाइव वीडियो को भी प्रस्तुत कर रहे थे  और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे थे ।  दिवाली के पावन अवसर पर आतिशबाजी होने की वजह से और बम धमाकों के वजह से वातावरण में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण ने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।
अगर पिछले दिवाली से इस बार की दिवाली की तुलना वातावरण के परिपेक्ष में किया जाए तो हवा का स्तर पहले से ज्यादा खराब रहा है । जबकि पिछले वर्ष 19 अक्टूबर की 7 नवंबर से तुलना की जाए तो कम रहा है ।  यह तर्क पर्यावरण विभाग की ओर से पर्यावरण की जनहित में जारी किया गया है ।  डिपार्टमेंट के निदेशक व आई एफ एस देवेंद्र दलाई ने बताया कि पिछली बार दिवाली पर सेक्टर 22 ,  17 और 18 का एयर क्वालिटी इंडेक्स क्रमशः 240, 137 और 247 था, जबकि इस बार एयर क्वालिटी इंडेक्स क्रमशः  311, 177 और 297 रहा है।
पर्यावरण विभाग के मुताबिक अगर पर्यावरण पर गौर किया जाए तो उनके मुताबिक इस बार प्रदूषण का स्तर बढ़ने के पीछे भारतीय लोगों के साथ साथ तापमान में भी काफी अहम भूमिका निभाई है ।  पिछले साल दीपावली में 19 अक्टूबर को रात के 8:00 बजे तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था । वही इस बार दीपावली में पिछले साल की अपेक्षा 18 दिन देरी से आई है जिसके वजह से रात में कमी आई है डिपार्टमेंट के मुताबिक तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था ।

Related posts

Leave a Comment