सर्जिकल स्ट्राइकNews हिन्दी लेख 

जल्द ही एक और सर्जिकल स्ट्राइक होने की उम्मीद

पाकिस्तान का भारत के प्रति रवैया हमेशा से ही बेहद शर्मनाक रहा है । पाकिस्तान अभी भी अपने हरकतों से बाज़ नही आ रहा है । हाल ही में जम्मू-कश्मीर के तीन स्पेशल पुलिसकर्मियों की हत्या में पाकिस्तान की भूमिका सामने आई है। इस से पहले बीएसएफ  जवान नरेंद्र कुमार की बर्बर हत्या और उनके शव के साथ छेड़छाड़  का मामला सामने आया था । इसीलिए फिर सर्जिकल स्ट्राइक होने की उम्मीद है .
ऐसे स्थिति में हर भारतीय के जबान पर एक सवाल बन गया है की  क्या पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है ? क्या पाकिस्तान को उसको उसी की भाषा में जवाब देने का समय आ गया है  ?
ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जब आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत से माँगा गया तो उन्होंने भविष्य में युद्ध होने के अनेक प्रकार के संकेत दिए ।
उन्होंने बताया किफिर सर्जिकल स्ट्राइक हमेशा से ही एक सरप्राइज़ रहा है और इसे सरप्राइज़ ही रहने देना चाहिए । इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए । अगर हमें भविष्य में किसी भी देश के साथ युद्ध करना है तो हमारे सेना के पास नवीनतम तकनीक से लैस हथियार व रक्षा उपकरण होने चाहिए और हमारे देश के सरकार को और हमारे देश की सेना व जवान को नए अविष्कार नए रक्षा तंत्र और नए तकनीक का महत्व समझना होगा ।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने केंद्र सरकार के उस फैसले का समर्थन किया है । जिसमे भारत और पाकिस्तान के बीच न्यू यॉर्क में होने वाली बातचीत रद्द हुई । बिपिन रावत ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला सराहनीय है क्योंकि पाकिस्तान के द्वारा आतंकवादी घटनाएं और पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा और दोनों देशों के बीच बातचीत एक साथ नही हो सकती ।
जनरल रावत ने कहा कि पाकिस्तान की हमेशा यही इच्छा रही है कि की वो कश्मीर में हमेशा दंगे फसाद व शांति भंग करना चाहता है  । पाकिस्तान कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को जारी रखकर भारत को हज़ारो घाव देकर हमारे सरज़मी पर खून बहाना चाहता है ।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने बातचीत के लिए पहल की थी । मगर भारतीय सेना के जवानों की हत्या और उनके शव के साथ बर्बरता करने पर भारत ने बातचीत रद्द कर दी जिस से इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी । जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओ ने इमरान खान का कड़ा विरोध किया था ।

Related posts

Leave a Comment