जहरीली शराबFeatured Article News 

यूपी में फिर से फैला जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर फैल गया है। पहली बार नहीं है जब जहरीली शराब को लेकर मौत की घटना सामने आई है। इसके पहले भी उत्तर प्रदेश में कई बार जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत होती रही है। बिहार में भी पहले इसी तरह की घटना हुआ करती थी। मगर जब से बिहार में शराब को बैन किया गया है तब से बिहार में इस तरह की घटनाएं अब ना के बराबर होती हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह शराब स्थानीय ठेके से खरीदी गई थी।

जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत

शराब पीने से मौत का यह मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में कुछ लोगों ने स्थानीय ठेके से ही शराब खरीदी थी। जिसके बाद उसे पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। जिन 10 लोगों की मौत हुई है उनमें से चार लोग एक ही परिवार के हैं। सरकार के काफी प्रयास के बाद भी उत्तर प्रदेश में शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ समय पहले सहारनपुर और कुशीनगर में भी शराब पीने से भारी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

बाराबंकी में हुई इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी पवन गौतम और पुलिस निरीक्षक रामनगर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एक जिला प्रशासन अधिकारी के साथ साथ 3 हेड कांस्टेबल और 5 कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। आगे इस बात की जांच की जाएगी कि आखिर शराब के ठेके में इस तरह की शराब कहां से आई जिसे पीने से लोगों की मौत हो रही है।

Summary
यूपी में फिर से फैला जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत
Article Name
यूपी में फिर से फैला जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत
Description
उत्तर प्रदेश में शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment