पब्जी वीडियो गेमCrime Technology Trending 

गुजरात : पब्जी वीडियो गेम खेलने वाले 10 को मिली जेल की हवा

पुलिस के प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से अपने मोबाइल फोन पर पब्जी वीडियो गेम (PUBG) खेल खेलने के लिए पिछले दो दिनों में गुजरात के राजकोट शहर में कॉलेज के छह छात्रों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आकृत मनोज अग्रवाल ने छह मार्च को एक अधिसूचना जारी कर शहर में ऑनलाइन गेम प्लेयर बैटलग्राउंड-पब्जी वीडियो गेम और ‘मोमो चैलेंज पर प्रतिबंध लगा दिया था।

राजकोट तालुक के पुलिस निरीक्षक वी एस वंजारा ने कहा कि पुलिस थानों को प्रतिबंध को लागू करने और इन गेमों को खेलने वालों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘मंगलवार को हमारी टीमों ने कलावाड रोड और जगन्नाथ चौक क्षेत्र में अपने मोबाइल स्टोर पर फजी गेम खेल रहे कॉलेज के छह छात्रों को गिरफ्तार किया था।’

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई विवाद मामले में पी एस नरसिम्हा को बनाया मध्यस्थ

पुलिस नियंत्रण कक्ष से जारी एक स्टॉक के अनुसार उसी दिन गांधीग्राम पुलिस ने अपने मोबाइल फोन पर खेल खेलने के लिए एक निजी फर्म के 25 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। एक अन्य आधिकारिक स्टॉक के अनुसार राजकोट पुलिस के विशेष अभियान समूह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने फोन पर यह गेम खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पब्जी वीडियो गेम खेलने के अपराध में भारतीय दंड़ संहिता की धारा 188 के तहत इन सभी 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें संबंधित पुलिस थानों में जमानत दे दी गई। पुलिस आयुक्त की अधिसूचना के अनुसार यह प्रतिबंध आवश्यक है क्योंकि ये गेमों से बच्चों और युवाओं का व्यवहार उग्र हो रहा है।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ए के सिंह ने बुधवार को भी एक अधिसूचना जारी कर उसी कारणों के हवाला देते हुए इन दोनों के खेल पर प्रतिबंध दिया था।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा कॉरिडोर बैठक : भारत ने पाकिस्तान के मीटिंग को बताया सफल

 

खेल और खिलाडियों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
गुजरात पब्जी वीडियो गेम खेलने वाले 10 मिली जेल की हवा
Article Name
गुजरात पब्जी वीडियो गेम खेलने वाले 10 मिली जेल की हवा
Description
अपने मोबाइल फोन पर पब्जी वीडियो गेम खेल खेलने के लिए पिछले दो दिनों में गुजरात के राजकोट शहर में कॉलेज के छह छात्रों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment